सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रांची में रामनवमी शोभायात्रा पर ड्रोन निगरानी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Drone surveillance deployed for Ram Navami procession in Ranchi, tight security arrangements in place

रांची में रामनवमी के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। रामनवमी शोभायात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने पूरे शहर में कड़े इंतजाम किए हैं। एसएसपी के निर्देश पर शोभायात्रा के सभी प्रमुख रूटों पर ड्रोन सर्विलांस शुरू कर दिया गया है, जो दोपहर बाद यात्रा निकलने के साथ ही सक्रिय रूप से निगरानी करेगा। शहर, ग्रामीण और ट्रैफिक एसपी लगातार विभिन्न इलाकों का जायजा ले रहे हैं। इसके साथ ही करीब 500 सीसीटीवी कैमरों के जरिए हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। अल्बर्ट एक्का चौक से लेकर तपोवन मंदिर तक के प्रमुख मार्गों को विशेष निगरानी में रखा गया है, जहां सबसे अधिक भीड़ उमड़ने की संभावना रहती है। खासकर अल्बर्ट एक्का चौक पर अतिरिक्त कैमरे और ड्रोन तैनात किए गए हैं, जिससे चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है।


लोकप्रिय

रांची: JET - 2024 परीक्षा स्थगित, अब 29 मार्च की बजाय 26 अप्रैल को होगी परीक्षा

सरायकेला : गम्हरिया अंचलाधिकारी द्वारा केपी इंडेन एलपीजी गोदाम का अचानक निरीक्षण किया गया

देवघर : बैद्यनाथ मंदिर की दानपेटी से निकला पाकिस्तानी नोट, मचा हड़कंप

जादूगोड़ा: राम नवमी पर जादूगोड़ा रंकिनी मंदिर में तीन दिवसीय अखंड हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ

रांची: LPG संकट के बीच इंडक्शन चूल्हों और हीटर की मांग बढ़ी, कीमतों में उछाल

राजनगर : श्री श्री अखंड हरि नाम संकीर्तन समिति सरगछीड़ा द्वारा आयोजित 24 प्रहर हरि संकीर्तन 27 मार्च 2026 को धुलोट के साथ हुआ समापन

राजनगर : शारदा क्लब चापड़ा विक्रमपुर द्वारा आयोजित 16 प्रहर हरि संकीर्तन 20 मार्च 2026 को धुलोट के साथ हुआ समापन

राजनगर : बजरंगबली समिति बुरूडीह के द्वारा धूमधाम से रामनवमी की पूजा अर्चना आयोजन

रामगढ़ : मजदूरों की समस्या को लेकर जेएलकेएम ने ग्लोब स्टील प्लांट से सफल वार्ता किया

राजनगर : राजनगर के महेशकुदर स्थित शहीद निर्मल महतो विद्या मंदिर परिसर में बहुभाषी पत्रिका “प्रभाती” का भव्य विमोचन, साहित्य और समाज सेवा का हुआ सम्मान