देवघर : बाबा बैद्यनाथ मंदिर में गुरुवार को दानपेटियों की नियमित गिनती के दौरान एक चौंकाने वाला मामला सामने आया, जब भारतीय मुद्रा और अन्य विदेशी करेंसी के साथ पाकिस्तानी नोट भी बरामद हुआ। मंदिर इतिहास में संभवतः यह पहला अवसर है जब दानपात्र से पाकिस्तान की मुद्रा मिली है, जिससे सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। गिनती के दौरान कुल 32,14,245 रुपये की राशि प्राप्त हुई, इसके अलावा नेपाली मुद्रा 9,280 रुपये, 11 डॉलर, 20 यूरो और 100 पाकिस्तानी रुपये भी दानपात्र से निकले, जिसने इस घटना को और अधिक चर्चा का विषय बना दिया है।
Latest News & Trending Hot Topics
