West Singhbhum Police की बड़ी कार्रवाई – चाईबासा में महिला तस्कर पकड़ी गई, 161 पुड़िया ब्राउन शुगर जब्त
चाईबासा: पश्चिम सिंहभूम की चाईबासा पुलिस ने नशे के खिलाफ अपनी मुहिम में एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चाईबासा सदर थाना क्षेत्र के बड़ा नीमडीह से अवैध ब्राउन शुगर की तस्करी करते हुए महिला तस्कर संगीता तिवारी (50) को गिरफ्तार किया है। उसके पास से कुल 161 पुड़िया ब्राउन शुगर जब्त की गई हैं। महिला अपने जेनरल स्टोर के माध्यम से यह अवैध कारोबार चला रही थी और उसका आपराधिक इतिहास भी रहा है। चाईबासा सदर के एसडीपीओ बहामन टुटी ने बताया कि पुलिस नशे के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है और इसी क्रम में डीएसपी को गुप्त सूचना मिली कि संगीता तिवारी अवैध ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री कर रही है। इसके बाद पुलिस ने टीम का गठन कर छापेमारी की और रंगे हाथ तस्कर को पकड़ लिया। फिलहाल उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।
