सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जमशेदपुर: E -Kalyan पोर्टल की अव्यवस्था पर छात्रों का फूटा गुस्सा, 9 दिसंबर को उपायुक्त कार्यालय घेराव की तैयारी

Jamshedpur: Students erupt in anger over the chaos in the E-Kalyan portal, plan to gherao the Deputy Commissioner’s office on December 9.

जमशेदपुर में e-Kalyan छात्रवृत्ति पोर्टल की लगातार बंदी और अव्यवस्था ने छात्रों में गहरा आक्रोश पैदा कर दिया है। झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी बताई जाने वाली यह योजना अब छात्रों के लिए राहत नहीं, बल्कि सब से बड़ी परेशानी बन चुकी है।

महीनों से लंबित छात्रवृत्तियों के कारण गरीब, आदिवासी, दलित और पिछड़े वर्ग के हजारों छात्र फीस, किताब, हॉस्टल और किराया तक चुकाने में असमर्थ हो गए हैं। कभी सर्वर डाउन, कभी दस्तावेज़ अपलोड की दिक्कत, तो कभी वेरिफिकेशन महीनों तक पेंडिंग - इन समस्याओं ने e-Kalyan पोर्टल को छात्रों की नजर में सिर्फ नाम का डिजिटल प्लेटफॉर्म बना दिया है।

कॉलेज स्तर पर भी वेरिफिकेशन प्रक्रिया के जानबूझकर लंबित रखे जाने के आरोप लग रहे हैं, जिससे छात्र मानसिक रूप से टूट चुके हैं। लगातार उपेक्षा से नाराज़ छात्र संगठनों ने सरकार और प्रशासन को चेताया है कि यदि 9 दिसंबर तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो उस दिन उपायुक्त कार्यालय का घेराव कर उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।

छात्र नेता विद्रोही विष्णु ने साफ कहा है कि अब लड़ाई आर-पार की होगी और इसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन पर होगी।

लोकप्रिय

राजनगर से 55 श्रद्धालुओं का कांवरिया दल देवघर के लिए रवाना

सरायकेला: श्रावण के पहले सोमवार पर कपाली में भक्ति, सेवा और सामाजिक जागरूकता का अनूठा संगम

राजनगर : कुडमी भवन राजनगर में देश करम एकता संघ के द्वारा आज बैठक में दिनांक 27-09 -2026 ( रविवार ) को देश करम महोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया

Spain vs Argentina Highlights, FIFA World Cup Final : स्पेन बना फुटबॉल का नया बादशाह, फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराया

सरायकेला-खरसावां में एंटी क्राइम अभियान तेज, सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर घूमना पड़ेगा भारी

जमशेदपुर : दिसंबर 2025 में हुई जीत महतो की मौत की निष्पक्ष पुनः जांच हो, नए एसएसपी से न्याय की उम्मीद – हरमोहन महतो

PG Admission 2026: जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय ने खोला नामांकन पोर्टल, 20 जुलाई अंतिम तिथि

सरायकेला : राजनगर में पुलिस का विशेष जांच अभियान, वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की हुई सघन जांच

सरायकेला : जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा सरायकेला, मौसीबाड़ी के लिए रवाना हुए महाप्रभु; रथयात्रा में शामिल हुए भूतपूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन

खरसावां विधानसभा क्षेत्र के गुढ़ा गांव में चड़क पूजा में शामिल हुए तरुण महतो, क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की