सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

डुमरी से राँची तक जेएलकेएम का छात्र अधिकार पदयात्रा 04 दिसम्बर से शुरू होगी

Jlkm Jharkhand

 झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष टाइगर जयराम महतो के निर्देशानुसार हजारीबाग में गिरिडीह, हजारीबाग, रामगढ़, रांची जिला कमेटियों तथा डुमरी, बगोदर, विष्णुगढ़, टाटी झरिया, दारू, सदर, चुरचू, मांडू और ओरमांझी प्रखंड कमेटियों की संयुक्त बैठक केंद्रीय कमेटी के साथ आयोजित की गई। बैठक में आगामी छात्र अधिकार पदयात्रा को लेकर विस्तृत रणनीति तय की गई ।पदयात्रा 04 दिसंबर 2025, सुबह 10:00 बजे डुमरी, गिरीडीह से शुरू होकर विधानसभा धरना स्थल, रांची तक पहुंचेगी। जिसमें लगभग 180 किलोमीटर की दूरी छह दिनों में तय की जाएगी। पदयात्रा की प्रमुख मांगें 1. खतियान आधारित स्थानीय नीति एवं नियोजन नीति अविलंब लागू की जाए। 2. छात्रों को लंबित छात्रवृत्ति का तत्काल भुगतान किया जाए। 3. जेपीएससी/जेएसएससी की सभी लंबित परीक्षाओं के परिणाम शीघ्र प्रकाशित किए जाएं। 4. झारखंड सरकार प्रति वर्ष नियमित परीक्षा कैलेंडर जारी करे और उसके अनुपालन को सुनिश्चित करे। 5. राज्य के सभी सरकारी रिक्त पदों को अविलंब भरने की प्रक्रिया प्रारंभ की जाए। उक्त जानकरी प्रदेश मीडिया प्रभारी रमेश कुमार महतो ने दिया।

लोकप्रिय

राजनगर से 55 श्रद्धालुओं का कांवरिया दल देवघर के लिए रवाना

सरायकेला: श्रावण के पहले सोमवार पर कपाली में भक्ति, सेवा और सामाजिक जागरूकता का अनूठा संगम

राजनगर : कुडमी भवन राजनगर में देश करम एकता संघ के द्वारा आज बैठक में दिनांक 27-09 -2026 ( रविवार ) को देश करम महोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया

Spain vs Argentina Highlights, FIFA World Cup Final : स्पेन बना फुटबॉल का नया बादशाह, फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराया

सरायकेला-खरसावां में एंटी क्राइम अभियान तेज, सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर घूमना पड़ेगा भारी

जमशेदपुर : दिसंबर 2025 में हुई जीत महतो की मौत की निष्पक्ष पुनः जांच हो, नए एसएसपी से न्याय की उम्मीद – हरमोहन महतो

PG Admission 2026: जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय ने खोला नामांकन पोर्टल, 20 जुलाई अंतिम तिथि

सरायकेला : राजनगर में पुलिस का विशेष जांच अभियान, वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की हुई सघन जांच

सरायकेला : जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा सरायकेला, मौसीबाड़ी के लिए रवाना हुए महाप्रभु; रथयात्रा में शामिल हुए भूतपूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन

खरसावां विधानसभा क्षेत्र के गुढ़ा गांव में चड़क पूजा में शामिल हुए तरुण महतो, क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की