सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

झारखंड: राज्य के छात्रों एवं छात्राओं के हक अधिकार की रक्षा हेतु छात्र अधिकार पदयात्रा रामगढ़ पहुँचने पर भव्य स्वागत किया गया

Jharkhand: A grand welcome was given in Ramgarh upon the arrival of the Student Rights March, organized to protect the rights and entitlements of the state’s boys and girls.”

आज झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के बैनर तले राज्य के छात्रों एवं छात्राओं के हक अधिकार की रक्षा तथा लंबित समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर छात्र अधिकार पदयात्रा बीते 04 दिसंबर 2025 से डुमरी(चिरैया मोड़), गिरिडीह से प्रारंभ होकर बगोदर, बिशुनगढ़, हजारीबाग, मांडू, कुज्जु, नया मोड़ होते हुए छात्र अधिकार पदयात्रा रामगढ़ पहुँच चुकी है। जे.एल.के.एम. रामगढ़ जिला द्वारा इस पदयात्रा का भव्य स्वागत किया गया।

लोगों में एक नई जोश, उत्साह और उमंग इस पदयात्रा में देखी गई। यह पदयात्रा ओरमाझी रांची होते हुए 9 दिसंबर 2025 को विधानसभा धरना स्थल रांची में विशाल जनसभा के साथ संपन्न होगी। इस पदयात्रा में रामगढ़ जिला की अहम भूमिका होगी तथा पदयात्रा में सैकड़ों लोग शामिल होंगे।

पदयात्रा की प्रमुख मांगों में मुख्य रूप से खतियान आधारित स्थानीय नीति एवं नियोजन नीति को अभिलंब लागू किया जाए। छात्रों को लंबीत छात्रवृत्ति का तत्काल भुगतान सुनिश्चित किया जाए। जेपीएससी, जेएसएससी, जे-टेट की सभी लंबित परीक्षाओं के परिणाम शीघ्र प्रकाशित की जाए। झारखंड सरकार प्रतिवर्ष नियमित परीक्षा कैलेंडर जारी करें, और उसके अनुपालन को सुनिश्चित करें । 

राज्य के सभी सरकारी रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया तुरंत शुरू की जाए। इस छात्र अधिकार पदयात्रा में मुख्य रूप से मोतीलाल महतो, देवेंद्रनाथ महतो, रवि महतो, दीपक रवानी, महेंद्र प्रसाद मंडल, संजय महतो, दिनेश साहू, उदय मेहता, संतोष चौधरी, रमेश कुमार महतो, राजेंद्र बेदिया, पूजा महतो, लीलावती महतो, पवन कु. महतो समेत केंद्र, प्रदेश, जिला, प्रखंड, पंचायत, सक्रिय सदस्य के अलावा हज़ारों लोग उपस्थित थे।

लोकप्रिय

राजनगर से 55 श्रद्धालुओं का कांवरिया दल देवघर के लिए रवाना

सरायकेला: श्रावण के पहले सोमवार पर कपाली में भक्ति, सेवा और सामाजिक जागरूकता का अनूठा संगम

राजनगर : कुडमी भवन राजनगर में देश करम एकता संघ के द्वारा आज बैठक में दिनांक 27-09 -2026 ( रविवार ) को देश करम महोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया

Spain vs Argentina Highlights, FIFA World Cup Final : स्पेन बना फुटबॉल का नया बादशाह, फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराया

सरायकेला-खरसावां में एंटी क्राइम अभियान तेज, सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर घूमना पड़ेगा भारी

जमशेदपुर : दिसंबर 2025 में हुई जीत महतो की मौत की निष्पक्ष पुनः जांच हो, नए एसएसपी से न्याय की उम्मीद – हरमोहन महतो

PG Admission 2026: जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय ने खोला नामांकन पोर्टल, 20 जुलाई अंतिम तिथि

सरायकेला : राजनगर में पुलिस का विशेष जांच अभियान, वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की हुई सघन जांच

सरायकेला : जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा सरायकेला, मौसीबाड़ी के लिए रवाना हुए महाप्रभु; रथयात्रा में शामिल हुए भूतपूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन

खरसावां विधानसभा क्षेत्र के गुढ़ा गांव में चड़क पूजा में शामिल हुए तरुण महतो, क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की