पूर्वी सिंहभूम : पोटका विधायक संजीव सरदार ने जनता की समस्याओं का किया त्वरित समाधान, विभागीय अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश
पूर्वी सिंहभूम: पोटका विधानसभा क्षेत्र के तुरामडीह आवास पर आज पोटका विधायक संजीव सरदार ने क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से आए आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित, पारदर्शी एवं न्यायसंगत समाधान के लिए प्रयास किए। विधायक ने कहा कि जनता की समस्याओं का समय पर निवारण सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसके अलावा, अन्य लंबित मामलों के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
