सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

झारखंड: उरांव समुदाय द्वारा मसना स्थल पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हड़बोडी अनुष्ठान

The Hadbodi ritual was celebrated with great joy by the Oraon community at the Masna site.”

आज आदिवासी उरांव समाज संघ के लोगों ने अपना मसना स्थल (उरांव समाज का कब्रिस्तान) में अपने पूर्वजों को याद करते हुए "हडबोडी अनुष्ठान" बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर उरांव समुदाय के सभी छोटे-बड़े बुजुर्ग मसना स्थल पहुंच कर अपने-अपने पूर्वजों के कब्र पर जाकर उन्हें फूलों से सजाया और घर से बने पकवान लाकर नियमानुसार अर्पण किया।

विदित हो कि उरांव समाज अपने पूर्वजों को हर साल इसी तरह से याद करता है। कहा जाता है कि कृष्ण पक्ष के पौष माह के तीसरी घड़ी में इस अनुष्ठान को मनाया जा रहा है, जिसे उरांव समुदाय के लोग कोहां बेंजा(बड़ी शादी) भी कहते हैं। समिति के सचिव श्री अनिल लकड़ा ने कहा कि इस बार भी बहुत ही उत्साह पूर्वक हमारे सातों अखाड़ा के लोग जो उनके पूर्वज को यहां दफनाया गया है, तो वे भी यहां आकर के आज के अनुष्ठान में शामिल होते हैं।

इस अनुष्ठान कार्यक्रम में शामिल हुए रांची विश्व विद्यालय कुडुख विभाग रांची विश्व विद्यालय सह सरना नवयुवक संघ केंद्रीय समिति, रांची हरि उरांव कुडुख रिटर्ड प्रोफेसर, डा. बंदे खलखो पीजी डिपार्टमेंट एचओडी, साधु उरांव हेड मास्टर चोरेया रांची, सुखराम उरांव, जगदीश उरांव, लखन उरांव, गणेश उरांव, अमर उरांव, कृष्णा उरांव, पुष्पा किस्पोट्टा, दुलारी मिंज, पुष्पा तिग्गा, शीला मिंज, प्रियंका उरांव, लक्ष्मण उरांव सह माहौल यहां देखा गया। काफी संख्या में लोग उपस्थित होकर आज यहां समाज के पदाधिकारी के साथ मिलकर 2 मिनट का मौन भी रखा और उनके पूर्वजों की पुण्य आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

आज के इस अनुष्ठान के अवसर पर आए लोगों के जरूरत को पूरा करने हेतु विभिन्न तरह के स्टाल भी लगाए गए थे। इसमें चाय, खिचड़ी, घुघनी, मुड़ी आदि। इस अवसर पर स्टोल लगाने में मुख्य रूप से विक्रम लकड़ा के द्वारा पूरी तरह से टेंट की व्यवस्था की गई। स्वर्गीय बिरसा तिर्की एवं पालो तिर्की के स्मृति में पुत्र शोभा तीर्थ पुलहातु के द्वारा झालमुड़ी, स्वर्गीय गांधी तिर्की के बान टोला स्मृति में चाय बिस्किट, मसना कमिटी के तरफ से चाय बिस्कुट पानी, राजकमल लकड़ा तेलंगाखुरी के द्वारा हलवा खीर, बान टोला महिला समिति की ओर से खिचड़ी एवं धूमकुडिया कमेटी की ओर से चाय घुघनी बिस्कुट की व्यवस्था की गई थी।

आज के इस अनुष्ठान में उपस्थित समुदाय को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय कमेटी के मुख्य सलाहकार ने कहा कि आज का दिन हम सबों के लिए बड़ा ही पावन दिन है, क्योंकि आज हम अपने पूर्वजों को याद करते हैं, जिन्होंने हम सबों को इस लायक बनाया है कि आज समाज में हम सभी विकास के पथ पर अग्रसर है। जरूरत है कि उन सभी पूर्वजों के मार्गदर्शनों पर चलना, क्योंकि उन्होंने हमें शिक्षा का पाठ पढ़ाया है, हम सबों को शिक्षित होना होगा, जागरूक होना होगा। उप-सचिव लालू कुजूर ने कहा कि जरूरत है कि हम सभी अपने मसना को ध्यान में रखते हुए साफ-सफाई पर विशेष जोर दें।

अभी भी हमारे मसना में बहुत सा काम बचा हुआ है, जिसे करना हमारा दायित्व बनता है। इस अवसर पर बाबूलाल बरहा, दुर्गा खलखो, कृष्णा टोप्पो, डोमा मिंज, धर्मा तिग्गा, छीदिया कच्छप, गणेश कच्छप, खुदिया कुजूर, शंभू टोप्पो, चंदन कच्छप, सुमित बरहा, रोहित खलखो, इशू टोप्पो, बंधन खलखो, सीताराम मुंडा, लक्ष्मी कच्छप, निर्मला लकड़ा, सावित्री कच्छप, किरण नुनिया, मालती लकड़ा, ननकी लकड़ा, प्रकाश कुमार गुप्ता आदि उपस्थित थे।

लोकप्रिय

राजनगर से 55 श्रद्धालुओं का कांवरिया दल देवघर के लिए रवाना

सरायकेला: श्रावण के पहले सोमवार पर कपाली में भक्ति, सेवा और सामाजिक जागरूकता का अनूठा संगम

राजनगर : कुडमी भवन राजनगर में देश करम एकता संघ के द्वारा आज बैठक में दिनांक 27-09 -2026 ( रविवार ) को देश करम महोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया

Spain vs Argentina Highlights, FIFA World Cup Final : स्पेन बना फुटबॉल का नया बादशाह, फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराया

सरायकेला-खरसावां में एंटी क्राइम अभियान तेज, सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर घूमना पड़ेगा भारी

जमशेदपुर : दिसंबर 2025 में हुई जीत महतो की मौत की निष्पक्ष पुनः जांच हो, नए एसएसपी से न्याय की उम्मीद – हरमोहन महतो

PG Admission 2026: जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय ने खोला नामांकन पोर्टल, 20 जुलाई अंतिम तिथि

सरायकेला : राजनगर में पुलिस का विशेष जांच अभियान, वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की हुई सघन जांच

सरायकेला : जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा सरायकेला, मौसीबाड़ी के लिए रवाना हुए महाप्रभु; रथयात्रा में शामिल हुए भूतपूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन

खरसावां विधानसभा क्षेत्र के गुढ़ा गांव में चड़क पूजा में शामिल हुए तरुण महतो, क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की