सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

चक्रधरपुर : केवी चक्रधरपुर की दो टीमों ने किया कमाल, "केवीएस हैकाथॉन एआई विद्यासेतु 1.0" के ज़ोनल राउंड में चयन

Two Teams from KV Chakradharpur Excel, Selected for Zonal Round of ‘KVS Hackathon AI Vidyasetu 1.0’”

चक्रधरपुर: केंद्रीय विद्यालय चक्रधरपुर के विद्यार्थियों ने तकनीकी नवाचार के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रतिष्ठित केवीएस हैकाथॉन एआई विद्यासेतु 1.0 में उल्लेखनीय सफलता अर्जित की है। विद्यालय की ओर से कुल चार टीमों ने भाग लिया था, जिनमें से दो सीनियर टीमों ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर ज़ोनल राउंड के लिए क्वालिफाई किया है।

विद्यालय के प्राचार्य श्री विश्वनाथ हांसदा ने इस उपलब्धि पर छात्रों और उनके मेंटर शिक्षकों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता छात्रों की तकनीकी दक्षता, नवाचार क्षमता और विद्यालय द्वारा प्रदान किए जा रहे गुणवत्तापूर्ण शैक्षिक मार्गदर्शन का प्रमाण है। प्राचार्य ने आगामी दौर के लिए दोनों टीमों को शुभकामनाएं भी दीं।

जोनल स्तर की यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 8 और 9 दिसंबर को देहरादून में आयोजित की जाएगी, जहाँ देशभर के विभिन्न केवीएस क्षेत्रों से चयनित टीमें अपने तकनीकी नवाचार और एआई आधारित प्रोजेक्ट प्रस्तुत करेंगी। केंद्रीय विद्यालय चक्रधरपुर की दोनों चयनित टीमें भी इस मंच पर अपनी रचनात्मकता, तकनीकी दक्षता और समस्या-समाधान कौशल का प्रदर्शन करेंगी। छात्रों में आगामी चरण को लेकर उत्साह और ऊर्जा का संचार है, तथा वे विद्यालय का नाम रोशन करने के उद्देश्य से अंतिम तैयारी में पूरी निष्ठा से जुटे हुए हैं।

लोकप्रिय

राजनगर से 55 श्रद्धालुओं का कांवरिया दल देवघर के लिए रवाना

सरायकेला: श्रावण के पहले सोमवार पर कपाली में भक्ति, सेवा और सामाजिक जागरूकता का अनूठा संगम

राजनगर : कुडमी भवन राजनगर में देश करम एकता संघ के द्वारा आज बैठक में दिनांक 27-09 -2026 ( रविवार ) को देश करम महोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया

Spain vs Argentina Highlights, FIFA World Cup Final : स्पेन बना फुटबॉल का नया बादशाह, फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराया

सरायकेला-खरसावां में एंटी क्राइम अभियान तेज, सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर घूमना पड़ेगा भारी

जमशेदपुर : दिसंबर 2025 में हुई जीत महतो की मौत की निष्पक्ष पुनः जांच हो, नए एसएसपी से न्याय की उम्मीद – हरमोहन महतो

PG Admission 2026: जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय ने खोला नामांकन पोर्टल, 20 जुलाई अंतिम तिथि

सरायकेला : राजनगर में पुलिस का विशेष जांच अभियान, वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की हुई सघन जांच

सरायकेला : जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा सरायकेला, मौसीबाड़ी के लिए रवाना हुए महाप्रभु; रथयात्रा में शामिल हुए भूतपूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन

खरसावां विधानसभा क्षेत्र के गुढ़ा गांव में चड़क पूजा में शामिल हुए तरुण महतो, क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की