सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सरायकेला : झारखंडी करम अखाड़ा कालाडूंगरी के द्वारा दिनांक 28 सितंबर 2025 रविवार को महा देश करम धूमधाम से होगा आयोजन

Seraikela: The Jharkhandi Karam Akhada Kaladoongri will grandly organize the Maha Desh Karam festival on Sunday, 28th September 2025.

 सरायकेला :  झारखण्डी करम आखाड़ा कालाडुंगरी की ओर से आने वाले महा देश करम कार्यक्रम को हर्षोल्लास एवं बृहद रूप से मनाने हेतु स्थान आसनबनी समुदायिक भवन में एक बैठक किया गया , जिसमें निम्नलिखित अहम बिंदुओं पर विशेष चर्चा हुई।

* महा देश करम 28 सितंबर 2025 रविवार को भव्य आयोजन करने का निर्णय लिया गया।

* इस कार्यक्रम में आस पास के सभी पंचायतों से प्रत्येक गांव से करम दलों और करमअतियो को जावा डाली के साथ सभी ग्रामवासियों को आमंत्रित किया जाएगा।

* कार्यक्रम को वृहद और सफल बनाने के लिए अगली महत्वपूर्ण बैठक दिनांक 5.9.2025 शुक्रवार को घोषित हुई जिसमें आप सभी को उपस्थित प्रार्थनीय है।

* आयोजन समिति के सदस्यों ने कहा वर्ष 2024 स्थापना किया गया। आयोजित होने वाले महा देश करम में जिले व अन्य क्षेत्रों के कडमी समुदाय के लोग इस महोत्सव में शामिल होकर अपनी एकता का परिचय देते हैं। महा देश करम का आयोजन अगले वर्षों से होते आ रही है। देश करम में पारंपरिक नृत्य के साथ पूजा की रस्म की जाती है। संघ के पदाधिकारी प्रखंड के हर कुडमी बहुल गांव का दौरा कर लोगों को महोत्सव में आने की अपील करेंगे। आसानबनी करम अखाड़ा मैदान में दिनांक 28 सितंबर 2025 रविवार को महा देश करम का आयोजन होगा। आज के बैठक में झारखंडी करम आखड़ा कालाडुंगरी के सदस्यगण-हीरालाल महतो , प्रभात रंजन महतो , आदित्य प्रताप महतो , शंकर महतो , हराधन महतो,  विजय प्रताप महतो , रघुनाथ महतो , रामधन महतो , करण महतो , लक्ष्मण महतो , प्रकाश महतो , आकाश महतो , नरेश महतो , मनोज महतो , रतनलाल महतो टंकधर महतो , महेश्वर महतो, रंगलाल महतो आदि उपस्थित थे।

लोकप्रिय

जमशेदपुर में कब ओर कहाँ लगेगा टुसू मेला, जानें पूरा शेड्यूल

जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में सरस्वती पूजा की धूम, डीजे की धुन पर झूमीं छात्राएं

डुमरी : झारखंड कॉलेज डुमरी के प्रांगण में झारखंड आंदोलनकारी शेर -ए- शिवा महतो के आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया गया

सरायकेला : उपायुक्त के निर्देशानुसार अवैध बालू खनन के विरुद्ध संयुक्त औचक निरीक्षण — 10 डोंगी नावें विनष्ट

रामगढ़: नगर परिषद क्षेत्र 18 नंबर वार्ड में जेएलकेएम पार्टी का कमेटी विस्तार किया गया

चक्रधरपुर नगर को विकास की बड़ी सौगात, 3 करोड़ 70 लाख की लागत से 82 योजनाओं का विधायक सुखराम उरांव ने किया शिलान्यास

राजनगर : 9 वां मॉडर्न पेंटाथाॅलन लेजर रन नेशनल चैंपियनशिप में शोभा महतो ने झारखंड को दिलाया रजक पदक

रामगढ़/पतरातु : फुटबॉल एक बेहतरीन खेल है — राजेंद्र बेदिया

झारखंड में छात्र हितों की आवाज बुलंद, जेएसएससी सचिव से मिले जयराम महतो