सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

राजनगर : 9 वां मॉडर्न पेंटाथाॅलन लेजर रन नेशनल चैंपियनशिप में शोभा महतो ने झारखंड को दिलाया रजक पदक



Rajnagar: Shobha Mahato wins silver medal for Jharkhand in the 9th Modern Pentathlon Laser Run National Championship

राजनगर : बिहार के बेगूसराय में दिनांक 4 से 7 सितंबर 2025 तक तीन दिवसीय 9वां मॉडर्न पेंटाथाॅलन लेजर रन नेशनल चैंपियनशिप का आयोजन हुआ , जिसमें सरायकेला खरसावां जिला की एथलीट शोभा महतो महिला ग्रुप में झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए रजक पदक हासिल करने में सफल हुई।जिला मॉडर्न पेंटाथाॅलन संघ के अध्यक्ष सिकंदर महतो ने कहा कि शोभा महतो सुदूर ग्रामीण क्षेत्र राजनगर प्रखंड के सोसोमली गांव के एक अत्यंत गरीब किसान की बेटी है , सरकार की ओर से अगर सहयोग मिले तो और अच्छा प्रदर्शन करेगी।



 शोभा महतो ने दूसरी बार 37वां नेशनल गेम्स गोवा और 38वीं नेशनल गेम्स उत्तराखंड में भाग लेकर रजक पदक जीता। शोभा महतो ने दो साल पहले एथलेटिक्स की दुनिया में कदम रखा और इसी दो साल में कड़ी मेहनत से देश की सर्वोच्च खेल प्रतियोगिता में पदक जीतकर जिला और राज्य का नाम रोशन किया।

शोभा महतो के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर जिला खेल पदाधिकारी अमित कुमार , विष्णु नारायण सिंह , बेबी महतो तथा जिला के सभी खेल संघों के पदाधिकारी ने शोभा महतो को बधाई दी।

लोकप्रिय

राजनगर से 55 श्रद्धालुओं का कांवरिया दल देवघर के लिए रवाना

सरायकेला: श्रावण के पहले सोमवार पर कपाली में भक्ति, सेवा और सामाजिक जागरूकता का अनूठा संगम

राजनगर : कुडमी भवन राजनगर में देश करम एकता संघ के द्वारा आज बैठक में दिनांक 27-09 -2026 ( रविवार ) को देश करम महोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया

Spain vs Argentina Highlights, FIFA World Cup Final : स्पेन बना फुटबॉल का नया बादशाह, फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराया

सरायकेला : राजनगर में पुलिस का विशेष जांच अभियान, वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की हुई सघन जांच

सरायकेला : जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा सरायकेला, मौसीबाड़ी के लिए रवाना हुए महाप्रभु; रथयात्रा में शामिल हुए भूतपूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन

सरायकेला-खरसावां में एंटी क्राइम अभियान तेज, सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर घूमना पड़ेगा भारी

सरायकेला के नुआगुड़ा गांव में वज्रपात का कहर, श्राद्ध कार्यक्रम के दौरान दो की मौत, पांच गंभीर घायल

14वीं JPSC परीक्षा में कथित धांधली पर टाइगर जयराम महतो ने सीएम हेमंत सोरेन से की CBI जांच और मुख्य परीक्षा स्थगित करने की मांग

PG Admission 2026: जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय ने खोला नामांकन पोर्टल, 20 जुलाई अंतिम तिथि