सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पतरातु /रामगढ़ : खतियान अधिकार सभा सह मिलन समारोह जेएलकेएम का 24 अगस्त को पतरातू में आयोजित होगा :- रमेश कुमार महतो

Patratu/Ramgarh: The Khatiyan Rights Conference and Reunion Ceremony organized by JLKM will be held in Patratu on August 24 – Ramesh Kumar Mahto.

डुमरी विधायक एवं झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष माननीय टाइगर जयराम महतो के नेतृत्व में बहुप्रतीक्षित खतियान अधिकार सभा सह मिलन समारोह का आयोजन आगामी 24 अगस्त 2025 को अंबेडकर पार्क, न्यू मार्केट, पीटीपीएस पतरातू में किया जाएगा। इस कार्यक्रम की जानकारी पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी रमेश कुमार महतो ने दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। आयोजन स्थल पर साफ-सफाई, टेंट और बैनर लगाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। पतरातू क्षेत्र में जगह-जगह पर बैनर, पोस्टर और होर्डिंग लगाए गए हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस कार्यक्रम से जुड़ सकें। पार्टी की ओर से सभी लोगों से 24 अगस्त के कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की गई है। रमेश कुमार महतो ने कहा कि आज भी पतरातू क्षेत्र के लोग रोजी-रोजगार, हक-अधिकार, विस्थापन और मूलभूत सुविधाओं जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। ऐसे में यह कार्यक्रम लोगों को जागरूक करने और उनके हक के लिए एकजुट करने का प्रयास है। पतरातू टीम पूरी मेहनत, लगन और उत्साह के साथ क्षेत्र में जन जागरूकता अभियान चला रही है और लोगों से संपर्क कर रही है। उन्होंने कहा कि टाइगर जयराम महतो अब केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचारधारा बन चुके हैं, जिनकी सोच से प्रेरित होकर सभी समुदायों के लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। झारखंड के विकास और झारखंडियों की पहचान को लेकर उनकी नीतियों में जो स्पष्टता है, वह आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन चुकी है। रमेश महतो ने कहा कि जब तक झारखंड में खतियान आधारित स्थानीय नीति, नियोजन नीति, विस्थापन नीति और उद्योग नीति नहीं बनेगी, तब तक यहां के मूलवासी हक से वंचित रहेंगे। इस पार्टी को गरीब, वंचित, पिछड़े, शोषित और सिस्टम से पीड़ित लोगों की उम्मीद के केंद्र के रूप में देखा जा रहा है। कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लेने के लिए मौके पर केंद्रीय संगठन महासचिव राजेंद्र बेदिया, केंद्रीय सचिव संतोष चौधरी, महासचिव लीलावती देवी, प्रदेश मीडिया प्रभारी रमेश कुमार महतो, वरिष्ठ नेता गिरीशंकर महतो, तिलक महतो, सहदेव महतो समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

लोकप्रिय

राजनगर से 55 श्रद्धालुओं का कांवरिया दल देवघर के लिए रवाना

सरायकेला: श्रावण के पहले सोमवार पर कपाली में भक्ति, सेवा और सामाजिक जागरूकता का अनूठा संगम

राजनगर : कुडमी भवन राजनगर में देश करम एकता संघ के द्वारा आज बैठक में दिनांक 27-09 -2026 ( रविवार ) को देश करम महोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया

Spain vs Argentina Highlights, FIFA World Cup Final : स्पेन बना फुटबॉल का नया बादशाह, फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराया

सरायकेला-खरसावां में एंटी क्राइम अभियान तेज, सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर घूमना पड़ेगा भारी

जमशेदपुर : दिसंबर 2025 में हुई जीत महतो की मौत की निष्पक्ष पुनः जांच हो, नए एसएसपी से न्याय की उम्मीद – हरमोहन महतो

PG Admission 2026: जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय ने खोला नामांकन पोर्टल, 20 जुलाई अंतिम तिथि

सरायकेला : राजनगर में पुलिस का विशेष जांच अभियान, वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की हुई सघन जांच

सरायकेला : जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा सरायकेला, मौसीबाड़ी के लिए रवाना हुए महाप्रभु; रथयात्रा में शामिल हुए भूतपूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन

खरसावां विधानसभा क्षेत्र के गुढ़ा गांव में चड़क पूजा में शामिल हुए तरुण महतो, क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की