सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रामगढ़ : मारंगमरचा (चितरपुर), सुतरी (गोला) और दुलमी बाजार टांड में आयोजित होगा भव्य आयोजन, करम महोत्सव में मुख्य अतिथि होंगे टाइगर जयराम महतो

Ramgarh: A grand celebration will be held at Marangmarcha (Chitarpur), Sutri (Gola), and Dulmi Bazar Tand; Tiger Jairam Mahto will be the chief guest at the Karam Mahotsav.

झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के बैनर तले दिनांक 29 अगस्त 2025 को करम महोत्सव का आयोजन तीन स्थानों पर किया जा रहा है। पहला कार्यक्रम मारंगमरचा पंचायत भवन (सिकनी मोड़, चितरपुर), दूसरा सूतरी ब्राह्मण सगातु (भालगढा, गोला), और तीसरा कार्यक्रम दुलमी बाजार टांड में आयोजित होगा। इन सभी कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में डुमरी विधायक एवं झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष माननीय टाइगर जयराम महतो उपस्थित रहेंगे।

करम महोत्सव को सफल बनाने के लिए आयोजन समिति के सदस्य दिन-रात तैयारी में जुटे हुए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में टाइगर जयराम महतो के आगमन को लेकर खासा उत्साह, उमंग और जोश का माहौल है। कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा हेतु पार्टी के केंद्रीय संगठन महासचिव राजेंद्र बेदिया, प्रदेश मीडिया प्रभारी रमेश कुमार महतो, रामगढ़ जिला के वरीय उपाध्यक्ष शिवनंदन मुंडा और त्रिभुवन महतो ने विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर आयोजन की वस्तुस्थिति का जायजा लिया।

राजेंद्र बेदिया ने करम पूजा के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि यह पर्व अच्छे कर्म और भाग्य की कामना का प्रतीक है। वहीं, रमेश कुमार महतो ने बताया कि करम पर्व भाद्रपद शुक्ल पक्ष की एकादशी को मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की दीर्घायु के लिए व्रत रखती हैं और रात को करम देवता की पूजा कर प्रसाद ग्रहण करती हैं। यह पर्व अच्छी फसल, परिवार की समृद्धि और सुख-शांति के लिए मनाया जाता है, जो प्रकृति और पर्यावरण से गहराई से जुड़ा हुआ है।

शिवनंदन मुंडा ने कहा कि यह पर्व सामाजिक परंपराओं को मजबूती देने और समुदाय को एकजुट करने का काम करता है। त्रिभुवन महतो ने करमा पूजा की शुरुआत की परंपरा बताते हुए कहा कि पूजा से सात दिन पहले युवतियां नदी या तालाब पर जाकर स्नान करती हैं और बांस की टोकरी में बालू भरकर उसमें गेहूं, मक्का, जौ, चना और धान के बीज बोती हैं, जिसे “जावा उठाना” कहा जाता है।

सूतरी (गोला) कार्यक्रम को सफल बनाने में रवि कुमार ठाकुर, पुरनचंद बेदिया, मिथुन बेदिया, रामधन करमाली, निखिल रजक, संजय तुरी, लक्ष्मण तुरी, रामदास सिंह, मुकेश बेदिया, राहुल बेदिया, गोविंद बेदिया, परमेश्वर बाबा, शिव नारायण महतो, रथू सिंह, इस्माइल अंसारी, निर्मल बेदिया, गणेश सिंह, पंकज महतो, बिट्टू महतो, सिकंदर बेदिया सहित कई लोगों की अहम भूमिका रही।

मारंगमरचा करम महोत्सव में भी पिंटू कुमार, प्रदीप कुमार, राजेंद्र महतो, शिवनंदन मुंडा, तपन कुमार, सूरज मुंडा, बुद्धदेव महतो, टेकलाल महतो, दशरथ महतो, जगदेव महतो, अनवर अंसारी, अमरदीप कुमार, रोशन महतो, पवन महतो, राहुल कुमार, अरुण कुमार, रोहित कुमार, विश्वजीत कुमार, नीलकंठ महतो सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अथक प्रयास किया है।

करम महोत्सव न केवल एक पारंपरिक पर्व है, बल्कि यह झारखंड की सांस्कृतिक विरासत और पर्यावरण प्रेम का प्रतीक भी है।

लोकप्रिय

रामगढ़/ पतरातु: पत्थर माइंस में कार्यरत मृतक बिरजू बेदिया के परिजनों को ₹500000 (पांच लाख) देने पर सहमति बनी :- राजेंद्र बेदिया

डुमरी : झारखंड कॉलेज डुमरी के प्रांगण में झारखंड आंदोलनकारी शेर -ए- शिवा महतो के आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया गया

रामगढ़ : भारतीय क्रांतिकारी मजदूर संघ के द्वारा मजदूरों की समस्याओं को लेकर दयाल स्टील लिमिटेड से वार्ता की

टाइगर जयराम महतो की मेहनत रंग लाई, विस्थापन आयोग नियमावली 2025 को मिली कैबिनेट से मंज़ूरी

झारखंड : अनुचित एवं असत्यापित बयान देने के कारण जेएलकेएम नेत्री सह गुमला विधान सभा की पूर्व प्रत्याशी निशा भगत छः साल के लिए निष्कासित

झारखंड : स्टाफ, नर्स, एएनएम, पैरामेडिकल कर्मचारियों की नियुक्ति का मामला टाइगर जयराम महतो ने मानसून सत्र में उठाया

भारतीय क्रांतिकारी मजदूर संघ (BKMS) का केंद्रीय कमेटी विस्तार किया गया

झारखंड : राजधानी रांची में बिनोद बिहारी महतो की प्रतिमा व चौक के लिए "जगह नहीं", सरकार के जवाब से निराश हुए टाइगर जयराम महतो

झारखंड राज्य विश्वविद्यालय विधेयक 2025 में टाइगर जयराम महतो के संशोधन प्रस्ताव को सरकार ने अस्वीकृत किया