रामगढ़ : भारतीय क्रांतिकारी मजदूर संघ के द्वारा मजदूरों की समस्याओं को लेकर दयाल स्टील लिमिटेड से वार्ता की
रामगढ़: भारतीय क्रांतिकारी मजदूर संघ के बैनर तले दयाल स्टील लिमिटेड चाहा, जेल रोड, रामगढ़ में मजदूरों की समस्याओं को लेकर निर्धारित डेट के अनुसार वार्ता का समय फैक्ट्री के प्रबंधक/ मैनेजमेंट के द्वारा समय दी गई थी। मजदूरों के द्वारा फैक्ट्री प्रबंधक से बुनियादी एवं मूलभूत मांगे मुख्य रूप से सभी कार्यरत मजदूरों को गेट पास और पहचान पत्र निर्गत। सभी नए एवं पुराने मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी देना सुनिश्चित हो और ओवर टाइम के लिए कंपनी प्रधानों के अनुसार मजदूरी दिलाई जाए ।
सभी मजदूरों को कंपनी सुरक्षा मापदंडों के आधार पर सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराई जाए।
नए मजदूरों को रविवार की छुट्टी सहित अवकाश दिलाया जाए एवं नए मजदूरों को कार्य
अवधि के अनुरूप वेतन देना सुनिश्चित हो। रिटायरमेंट सुविधा ,रिटायरमेंट का उम्र
निर्धारण, ग्रेच्युटी, पेंशन सहित तमाम सुविधा के संबंध में वार्ता का समय दिया गया
था। त्रिपक्षी वार्ता ( दयाल स्टील लिमिटेड ,मजदूर एवं BKMS &JLKM) के लंबी
बातचीत के दौरान दयाल स्टील लिमिटेड फैक्ट्री के द्वारा सभी कामगारों का पहचान पत्र
दिनांक 04.09.2025 को निर्गत करने की बात कही । न्यूनतम मजदूरी एवं छुट्टी संबंधी
बात को लेकर अपने उच्च अधिकारी के साथ वार्तालाप करके प्रबंधक के द्वारा 04.09.2025
को सूचित करने की बात कही। फैक्ट्री प्रबंधन के द्वारा कहा गया कि कल 26 कर्मचारी
जो सेवा निवृत हुए हैं उनका दिनांक 31.08.2025 को राशि निर्गत की जायेगी। भारतीय
क्रांतिकारी मजदूर संघ के द्वारा कहा गया की कार्यरत श्रमिकों / मजदूरों एवं
विस्थापितों की समस्याओं को संगठित रूप से उठाना एवं उनका समाधान करना ही मुख्य
उद्देश्य है।
वार्ता कार्यक्रम में मुख्य रूप से दयाल स्टील लिमिटेड के तरफ से श्री
विजय कुमार हरलालका, रविंद्र प्रसाद, रश्मिकांत तिवारी ,प्रवीण कुमार एवम भारतीय
क्रांतिकारी मजदूर संघ के केंद्रीय सदस्य व जेएलकेएम के केंद्रीय उपाध्यक्ष रवि
महतो ,BKMS केंद्रीय सदस्य व JLKM केंद्रीय सचिव संतोष महतो, प्रदेश मीडिया प्रभारी
रमेश कुमार महतो, केंद्रीय पदाधिकारी सुधीर अकेला, रूपा देवी, लीलावती देवी, गुडी
देवी, देवानंद महतो, पनेश्वर् महतो, पवन कुमार महतो, सूरज मुंडा, संजय महतो,
खोरोधर् महतो, जयन्ती देवी, सोनी देवी, भवानी महतो, अनिल महतो, प्रभु दयाल महतो एवम
पार्टी के दर्जनों पदाधिकारी/सदस्य तथा मजदूर तरफ से इंतियाज अंसारी, वसुदेव राम
नायक, मोइन अंसारी, शिबू बेदिया के अलावा सेकडों मजदूर उपस्थित थे।