सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

राजनगर : शिव पूजा कमेटी भीमखंदा के द्वारा श्रवणी पूर्णिमा के पंचम सोमवार को श्रावणी मेला एवं जलाभिषेक का हुआ समापन

Rajnagar: The Shravan Mela and Jalabhishek concluded on the fifth Monday of Shravan Purnima, organized by the Shiv Puja Committee, Bhimkhanda.

 राजनगर : शिव पूजा कमेटी भीमखंदा के द्वारा श्रावण पूर्णिमा के पांचवा सोमवार को श्रावणी मेला एवं जलाभिषेक हुआ समापन। सुबह 6:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक उड़ीसा , बिहार जमशेदपुर , बंगाल,रांची एवं विभिन्न गांव एवं राज्यों से एक लाख कांवरियों ने जलाभिषेक किये। कमेटी की ओर से सभी कांवरियों को लाइन से जलाभिषेक करने की व्यवस्था किया गया जो कावरियों को दिक्कत ना हो। समिति की ओर से सभी भक्त एवं कांवरियों को नाश्ता चाय एवं शरवत का व्यवस्था किया गया है। श्रावणी मेला भीमखंदा में आठ समितियों एवं ग्रुपों ने भंडारण का आयोजन किये थे, जेएलकेएम ग्रुप , महाकाल सेवा ग्रुप टांगरानी , मुसिका आटा चक्की मानगो, बोल बम सेवा समिति संग राजड़ , बोल बम सेवा समिति बडा कूनाबेड़ा शोभापुर , गोविंद गोड़ा समिति गजिया। सभी समितियों एवं ग्रुपों ने पुड़ी, बुंदिया, खिचड़ी, नाश्ता,चाय चना गुड़, शरबत सभी कांवरियों एवं भक्तजनों को दिए।




शिव पूजा कमेटी के अध्यक्ष तपन कुमार महतो ने कहा कि श्रावण महीने के प्रत्येक सोमवार को हजारों की संख्या में कांवरियों ने जलाभिषेक करते हैं श्रावण महीने के सभी सोमवार को कमेटी की ओर से सभी को नास्ता, प्रसाद एवं चाय, सरवद दिया जाता है। श्रावण महीना के अंतिम एवं पांचवा सोमवार को आज एक लाख कांवरियों ने जलाभिषेक किये।

तेत्रा युग में पांच पांडव अज्ञातवास के समय भीम द्वारा बनाए गए चूल्हा, अर्जुन द्वारा पूजे गए शिवलिंग , हाथी घोड़े के पंजे ,पत्थर पर लिखावट, अर्जुन द्वारा चले गए वाण से छेद अर्जुन पेड़ है जो आज भी जीवित है। नदी के बीच में स्थित शिवलिंग प्रतिदिन पूजा अर्चना होती है।जो सच्चे मन से पूजा अर्चना करते हैं उसका मनोकामना पूरा होती है।

मेले को सफल बनाने में शिव पूजा कमेटी एवं ग्रामवासी का सहरनीय योगदान रहा।

लोकप्रिय

रामगढ़/ पतरातु: पत्थर माइंस में कार्यरत मृतक बिरजू बेदिया के परिजनों को ₹500000 (पांच लाख) देने पर सहमति बनी :- राजेंद्र बेदिया

डुमरी : झारखंड कॉलेज डुमरी के प्रांगण में झारखंड आंदोलनकारी शेर -ए- शिवा महतो के आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया गया

रामगढ़ : भारतीय क्रांतिकारी मजदूर संघ के द्वारा मजदूरों की समस्याओं को लेकर दयाल स्टील लिमिटेड से वार्ता की

टाइगर जयराम महतो की मेहनत रंग लाई, विस्थापन आयोग नियमावली 2025 को मिली कैबिनेट से मंज़ूरी

झारखंड : अनुचित एवं असत्यापित बयान देने के कारण जेएलकेएम नेत्री सह गुमला विधान सभा की पूर्व प्रत्याशी निशा भगत छः साल के लिए निष्कासित

रामगढ़ : मारंगमरचा (चितरपुर), सुतरी (गोला) और दुलमी बाजार टांड में आयोजित होगा भव्य आयोजन, करम महोत्सव में मुख्य अतिथि होंगे टाइगर जयराम महतो

भारतीय क्रांतिकारी मजदूर संघ (BKMS) का केंद्रीय कमेटी विस्तार किया गया

झारखंड राज्य विश्वविद्यालय विधेयक 2025 में टाइगर जयराम महतो के संशोधन प्रस्ताव को सरकार ने अस्वीकृत किया

झारखंड : स्टाफ, नर्स, एएनएम, पैरामेडिकल कर्मचारियों की नियुक्ति का मामला टाइगर जयराम महतो ने मानसून सत्र में उठाया

राजनगर : विश्व पत्र लेखन दिवस पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुवरदा में पत्र लेखन कार्यक्रम का आयोजन