जमशेदपुर : शहीद निर्मल महतो की 39वीं पुण्यतिथि के अवसर पर कुड़मी नेताओं एवं झारखंड पुलिस एसोसिएशन के संतोष कुमार महतो ने कदमा स्थित समाधि स्थल पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस मौके पर कुड़मी सेना के केंद्रीय अध्यक्ष शैलेंद्र महतो ने कहा कि जिस महान शख्स के बलिदान के कारण झारखंड को अलग राज्य का दर्जा मिला, उन्हें आज तक उचित सम्मान नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि जो लोग निर्मल दा के बलिदान पर महज औपचारिकता निभाने के लिए श्रद्धांजलि देने आते हैं, उन्हें मांग करनी चाहिए कि निर्मल दा को भारत रत्न सम्मान दिया जाए। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में रविन्द्र महतो, विशाल महतो, अजय महतो, राजेश महतो, विष्णु महतो समेत कई अन्य लोग शामिल थे।