झारखंड मनरेगा (Mgnrega) के अंतर्गत वर्ष 2025 में कुल 2000 पदों पर बंपर बहाली होने जा रही है। इस भर्ती के लिए ग्रामीण विकास विभाग, झारखंड सरकार द्वारा जल्द ही आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। मनरेगा के तहत यह भर्ती झारखंड के सभी जिलों में की जाएगी। इसमें ब्लॉक प्रोग्राम ऑफिसर, ग्राम रोजगार सेवक, कंप्यूटर ऑपरेटर, लेखा सहायक, सहायक अभियंता और कनीय अभियंता जैसे पद शामिल हैं।
रिक्त पदों का विवरण जुटाने की प्रक्रिया पूरी
ग्रामीण विकास विभाग ने झारखंड मनरेगा भर्ती 2025 के लिए अपनी तैयारी पूरी कर ली है। राज्य के विभिन्न जिलों से रिक्त पदों का विवरण मांगा गया है। पिछले वर्ष भी मनरेगा भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया था, लेकिन अब भी कई प्रखंडों में कई पद रिक्त पड़े हैं।
मनरेगा योजनाओं के क्रियान्वयन में दिक्कतें
रिक्त पदों के कारण मनरेगा योजनाओं को लागू करने में कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसे ध्यान में रखते हुए ग्रामीण विकास विभाग की मंत्री, श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह ने सभी खाली पदों को जल्द से जल्द भरने का निर्देश दिया है। यह भर्ती राज्य की ग्रामीण विकास योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में अहम भूमिका निभाएगी।