रांची : मॉबलिंचिंग की घटनाओं पर सख्त कानून हेतु जेएलकेएम अल्पसंख्यक मोर्चा महामहिम राज्यपाल महोदय से भेंट की
रांची : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा महामहिम राज्यपाल महोदय से भेंट कर झारखंड राज्य में बढ़ते मॉबलिंचिंग की घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कानून बनाने के संबंध में आग्रह किया गया । अल्पसंख्यक मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष आजाद हुसैन अंसारी ने कहा की झारखंड राज्य में हाल के दिनों में मॉब लिंचिंग की घटनाएं बढ़ती जा रही है, जो कि राज्य के लिए चिंताजनक विषय है ।इस तरह की घटनाओं में सबसे ज्यादा राज्य के अल्पसंख्यक समाज के लोग प्रभावित हो रहे हैं। ज्यादातर घटनाओं में यह देखा गया है कि अल्पसंख्यक समाज से आने वाले व्यक्ति से अगर जाने अनजाने में कुछ क्षमायोग्य गलतियां भी हो जाती है। तो उसे प्रशासन के हवाले करने के बजाय भीड़ द्वारा बेरहमी से मारा पीटा जाता है । जिससे व्यक्ति की मौत तक हो जाती है ।हाल के दिनों में इस तरह की घटनाएं झारखंड के बरकट्ठा (हजारीबाग), जमशेदपुर रांची और कुछ दिन पूर्व बोकारो जिले में घट चुकी है ।
मौके पर मुख्य रूप से केंद्रीय अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा आज़ाद हुसैन अंसारी,
अख़लाक़ अंसारी, शेख शाहिद, अयूब अली, एनामुल अंसारी, सुभान अंसारी, तथा हसमुद्दीन
अंसारी मौजूद थे। उक्त जानकारी झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM ) के
प्रदेश मीडिया प्रभारी रमेश कुमार महतो ने दी।