सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जमशेदपुर : एलबीएसएम कॉलेज में परीक्षा देने पहुंची छात्रा करंट की चपेट में आई

Jamshedpur: Student Suffers Electric Shock While Arriving at LBSM College for Examination

 जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र के करनडीह स्थित एलबीएसएम कॉलेज में शनिवार को परीक्षा देने पहुंची एक छात्रा करंट की चपेट में आकर घायल हो गई। घटना के बाद छात्रा को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। कॉलेज प्रिंसिपल के अनुसार, छात्रा की स्थिति खतरे से बाहर है।

पानी से गुजरते समय लगा करंट

घायल छात्रा की पहचान सुंदरनगर के नानदूप निवासी रायगुनी बोयपाई के रूप में हुई है। वह एलबीएसएम कॉलेज की छात्रा है और शनिवार को मेजर पॉलिटिकल साइंस की परीक्षा देने कॉलेज पहुंची थी। बताया जा रहा है कि बारिश के कारण कॉलेज परिसर में पानी जमा था।

बंद था परीक्षा प्रवेश वाला गेट

बताया गया कि जिस गेट से छात्रों को परीक्षा के लिए प्रवेश करना था, वह बंद था। इसके बाद छात्रा दूसरे रास्ते से आगे बढ़ रही थी। इसी दौरान पानी से गुजरते समय अचानक उसे करंट लग गया और वह गिर पड़ी। घटना के तुरंत बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज किया गया।

पहले भी हो चुकी है करंट लगने की घटना

घटना के बाद छात्रों में कॉलेज प्रशासन के प्रति आक्रोश है। छात्रों का आरोप है कि कॉलेज परिसर में इससे पहले भी एक छात्रा करंट की चपेट में आ चुकी है। पानी के जमाव और विद्युत व्यवस्था को लेकर कॉलेज प्रशासन से कई बार शिकायत की गई, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो सका है।

छात्र नेताओं ने दी कॉलेज बंद कराने की चेतावनी

घटना को लेकर छात्र नेताओं ने कॉलेज परिसर की विद्युत व्यवस्था की जांच कराने और जलजमाव की समस्या को तत्काल दूर करने की मांग की है। छात्र नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि कॉलेज की व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो सोमवार से कॉलेज बंद कराया जाएगा।

बिजली विभाग को दी गई सूचना

एलबीएसएम कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. अशोक झा ने बताया कि कॉलेज में सोलर सिस्टम लगा हुआ है। हालांकि, जिस स्थान पर घटना हुई वहां करंट कैसे पहुंचा, इसकी जांच कराई जा रही है। समस्या के समाधान के लिए बिजली विभाग को सूचना दी गई है।

जलजमाव की समस्या के लिए भी लिखा पत्र

प्रिंसिपल ने बताया कि कॉलेज परिसर में जलजमाव भी एक बड़ी समस्या है। इस संबंध में भवन निर्माण विभाग को पत्र लिखा गया है। उन्होंने कहा कि घायल छात्रा की स्थिति फिलहाल सामान्य है और वह खतरे से बाहर है।


लोकप्रिय

राजनगर : देश करम एकता संघ द्वारा आयोजित राजनगर ब्लॉक मैदान में दिनांक 27 सितंबर 2026 रविवार को देश करम धूमधाम से होगा आयोजन

रामगढ़ : तेलियातु करम महोत्सव की तैयारियों का JLKM पदाधिकारियों ने लिया जायजा

जमशेदपुर : जनता को अपराधियों से बचाना पुलिस की जिम्मेदारी, जनता को पुलिस से डराना नहीं — टाइगर जयराम महतो

JLKM प्रतिनिधिमंडल ने बरकाकाना ओपी के नवनियुक्त प्रभारी रोशन बाड़ा से की औपचारिक मुलाकात

राजनगर प्रखंड के कुमडीह में 10 दिवसीय कौशल उन्नयन प्रशिक्षण संपन्न, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को डबल डाई सेमी-ऑटोमेटिक पेपर प्लेट मशीन प्रदान...

सरायकेला : चौकीदार बहाली संघर्ष मोर्चा का गठन, जल्द बहाली प्रक्रिया शुरू नहीं करने से होगा उग्र आंदोलन

चाईबासा : मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर कांग्रेस भवन में शोक सभा आयोजित, जिलाध्यक्ष सहित कांग्रेसजनों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

धनबाद : CCL के दो क्लर्क 18 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

सरायकेला : राजनगर प्रखंड के गांव विक्रमपुर में तीन दिवसीय मां मनसा पूजा का आयोजन

चक्रधरपुर : भारत भवन दुर्गा पूजा कमेटी का पुर्णगठन, विजय दत्ता बने अध्यक्ष