सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सरायकेला-खरसावां में एंटी क्राइम अभियान तेज, सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर घूमना पड़ेगा भारी

Seraikela-Kharsawan intensifies anti-crime drive; carrying weapons in public places will invite strict action

सरायकेला: जिले में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। सोमवार को अपने कार्यालय से जारी आदेश में उन्होंने कहा कि जिले के सभी थाना क्षेत्रों में एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। सार्वजनिक स्थानों पर चापड़, तलवार या किसी अन्य घातक हथियार के साथ घूमने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

घातक हथियार लेकर घूमने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई

एसपी मनोज स्वर्गियारी ने स्पष्ट कहा कि यदि कोई व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर चापड़, तलवार या किसी अन्य घातक हथियार के साथ घूमते हुए पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या नरमी नहीं बरती जाएगी।

थाना प्रभारियों को दिए विशेष निर्देश

पुलिस अधीक्षक ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को नियमित वाहन जांच अभियान चलाने, संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखने तथा अपराधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखना और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

आम लोगों से सहयोग की अपील

एसपी ने आम नागरिकों से अपील की कि यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति हथियार लेकर घूमता दिखाई दे या किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिले, तो इसकी सूचना तत्काल नजदीकी थाना या पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

पुलिसकर्मियों को भी दी सख्त चेतावनी

मनोज स्वर्गियारी ने कहा कि यदि कोई पुलिसकर्मी अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है या आम नागरिकों के साथ दुर्व्यवहार करता है, तो उसके विरुद्ध भी नियमानुसार सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून का पालन सभी के लिए समान रूप से अनिवार्य है।


लोकप्रिय

राजनगर : सार्वजनिक सिद्धेश्वर बोल बम सेवा समिति द्वारा आयोजित श्रावण मेला,जलाभिषेक, भजन, संगीत एवं झांकी धूमधाम से हुआ सम्पन्न

दस-सूत्री मांगों में सिर्फ स्कूल बस पूरी, JLKM ने परियोजना प्रबंधन से लंबित मांगें जल्द पूरी करने की मांग की — प्रभु दयाल महतो

जमशेदपुर : एलबीएसएम कॉलेज में परीक्षा देने पहुंची छात्रा करंट की चपेट में आई

राजनगर : कुडमी भवन राजनगर में देश करम एकता संघ के द्वारा आज बैठक में दिनांक 27-09 -2026 ( रविवार ) को देश करम महोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया

सरायकेला के नुआगुड़ा गांव में वज्रपात का कहर, श्राद्ध कार्यक्रम के दौरान दो की मौत, पांच गंभीर घायल

Spain vs Argentina Highlights, FIFA World Cup Final : स्पेन बना फुटबॉल का नया बादशाह, फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराया

14वीं JPSC परीक्षा में कथित धांधली पर टाइगर जयराम महतो ने सीएम हेमंत सोरेन से की CBI जांच और मुख्य परीक्षा स्थगित करने की मांग

सरायकेला: श्रावण के पहले सोमवार पर कपाली में भक्ति, सेवा और सामाजिक जागरूकता का अनूठा संगम

JPSC एवं JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में JLKM करेगा राज्यव्यापी आंदोलन

सरायकेला : जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा सरायकेला, मौसीबाड़ी के लिए रवाना हुए महाप्रभु; रथयात्रा में शामिल हुए भूतपूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन