14वीं JPSC परीक्षा में कथित धांधली पर टाइगर जयराम महतो ने सीएम हेमंत सोरेन से की CBI जांच और मुख्य परीक्षा स्थगित करने की मांग
रांची : 14वीं JPSC परीक्षा में कथित धांधली को लेकर माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी से टाइगर जयराम महतो - क्रांतिकारी ने मुलाकात कर मांग पत्र सौंप कर मामले की सीबीआई जांच कराने और मुख्य परीक्षा स्थगित करने की मांग की।
आयोग के सदस्यों के हस्ताक्षर के बिना ही परीक्षा परिणाम जारी किया गया, जो परीक्षा प्रक्रिया की पारदर्शिता और वैधता पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
परीक्षा आयोजित करने के लिए उत्तर प्रदेश की ब्लैकलिस्टेड कंपनी को जिम्मेदारी दी गई। दुर्भाग्यपूर्ण भी है और शर्मनाक भी।
झारखंड गठन के काल से हीं प्रतियोगी परीक्षाओं में पहले भी अनियमितताओं के आरोप लगते रहे हैं और इस बार भी अभ्यर्थियों के साथ न्याय नहीं हुआ है।
पहली JPSC से प्रारंभ हुआ घोटाले का खेल आज 14वें में भी जारी है। आज झारखंड का एक एक युवा JPSC/JSSC को संदेह की दृष्टि से देखता है।
यदि राज्य सरकार दो दिनों के भीतर उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं करती है, तो सड़क से सदन तक बड़े आंदोलन का आगाज किया जाएगा।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी ने मांगों को गंभीरता से सुना और छात्र हित में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है... संघर्ष जारी है।
