सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जमशेदपुर : चापड़ दिखाकर लूट करने वाले गिरोह का 24 घंटे में पर्दाफाश, एक गिरफ्तार

Jamshedpur: Gang behind machete-point robbery busted within 24 hours, one arrested

जमशेदपुर: बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में चापड़ के बल पर राहगीर से लूटपाट करने वाले गिरोह का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि उसके नाबालिग साथी को निरुद्ध किया गया है। आरोपियों के कब्जे से लूटी गई नकदी, घटना में प्रयुक्त स्कूटी, दो स्टील के चापड़ और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

सुनसान जगह पर राहगीर से की लूटपाट

पुलिस के अनुसार, बर्मामाइंस थाना कांड संख्या 38/2026 के तहत मामला दर्ज किया गया। शिकायतकर्ता राजेश कुमार जायसवाल ने बताया कि रविवार रात करीब 9:30 बजे वह बर्मामाइंस बाजार जा रहे थे। बाजार से पहले एक सुनसान स्थान पर मोटरसाइकिल रोककर लघुशंका कर रहे थे। इसी दौरान स्कूटी से पहुंचे दो युवकों ने चापड़ दिखाकर उनका मोबाइल फोन और पर्स छीन लिया, जिसमें 700 रुपये नकद थे।

भागने के दौरान स्कूटी फिसली, मौके पर छोड़कर फरार हुए आरोपी

लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी तेज रफ्तार से भागने लगे। हालांकि बर्मामाइंस बाजार के पास उनकी स्कूटी अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे के बाद दोनों आरोपी स्कूटी, चापड़ और मोबाइल फोन घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गए।

तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस ने दबोचा आरोपी

घटना की सूचना मिलते ही बर्मामाइंस थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घटनास्थल से स्कूटी, मोबाइल फोन और दोनों चापड़ जब्त कर लिए। इसके बाद तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक आरोपी निहाल खत्री (पिता–अनुज खत्री), निवासी गोलमुरी मार्केट, लुहार लाइन, थाना गोलमुरी, जिला पूर्वी सिंहभूम को गिरफ्तार कर लिया। वहीं उसके नाबालिग साथी को भी निरुद्ध किया गया।

लूटी गई नकदी समेत कई सामान बरामद

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर लूटी गई 700 रुपये की नकदी भी बरामद कर ली। बरामद सामानों में घटना में प्रयुक्त स्कूटी (संख्या JH05 DR-1920), दो स्टील के चापड़, मोबाइल फोन और लूटी गई नकदी शामिल है।

नाबालिग का पहले से है आपराधिक रिकॉर्ड

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि निरुद्ध नाबालिग का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। उसके खिलाफ गोलमुरी थाना में वर्ष 2025 और 2026 के दौरान गंभीर धाराओं में तीन मामले दर्ज हैं।

आगे की कार्रवाई जारी

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं नाबालिग के विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है


लोकप्रिय

राजनगर : सार्वजनिक सिद्धेश्वर बोल बम सेवा समिति द्वारा आयोजित श्रावण मेला,जलाभिषेक, भजन, संगीत एवं झांकी धूमधाम से हुआ सम्पन्न

जमशेदपुर : एलबीएसएम कॉलेज में परीक्षा देने पहुंची छात्रा करंट की चपेट में आई

दस-सूत्री मांगों में सिर्फ स्कूल बस पूरी, JLKM ने परियोजना प्रबंधन से लंबित मांगें जल्द पूरी करने की मांग की — प्रभु दयाल महतो

राजनगर : कुडमी भवन राजनगर में देश करम एकता संघ के द्वारा आज बैठक में दिनांक 27-09 -2026 ( रविवार ) को देश करम महोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया

JPSC एवं JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में JLKM करेगा राज्यव्यापी आंदोलन

सरायकेला: श्रावण के पहले सोमवार पर कपाली में भक्ति, सेवा और सामाजिक जागरूकता का अनूठा संगम

सरायकेला के नुआगुड़ा गांव में वज्रपात का कहर, श्राद्ध कार्यक्रम के दौरान दो की मौत, पांच गंभीर घायल

Spain vs Argentina Highlights, FIFA World Cup Final : स्पेन बना फुटबॉल का नया बादशाह, फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराया

14वीं JPSC परीक्षा में कथित धांधली पर टाइगर जयराम महतो ने सीएम हेमंत सोरेन से की CBI जांच और मुख्य परीक्षा स्थगित करने की मांग

खूंटी में एसीबी की बड़ी कार्रवाई: महिला थाना प्रभारी सपना सुलेखा 50 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार