सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

श्रावणी मेला 2026: देवघर में VIP-VVIP दर्शन पर पूरी तरह रोक, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने दिए सख्त निर्देश

Shravani Mela 2026: Complete Ban on VIP-VVIP Darshan in Deoghar, Minister Sudivya Kumar Sonu Issues Strict Orders”

 देवघर : श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों को लेकर देवघर में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने VIP-VVIP दर्शन पर पूरी तरह रोक लगाने की घोषणा की। बैठक में मेला क्षेत्र में फेस रिकग्निशन, एआई ट्रैफिक मैनेजमेंट, बेहतर सुरक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

मंत्री ने दी तैयारी और सुरक्षा को लेकर सख्त निर्देश

मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि 31 जुलाई से राजकीय श्रावणी मेला शुरू हो रहा है। उन्होंने सभी विभागों से कहा कि निर्धारित समयसीमा के भीतर अपनी तैयारियां पूरी करें। मंत्री ने मेला को झारखंड की पहचान बताते हुए इसे राज्य का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन बताया।

स्वास्थ्य, स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के निर्देश

मंत्री ने मेला क्षेत्र में सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर विशेष निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभिन्न स्थानों पर ओपी, ट्रैफिक ओपी, स्वास्थ्य केंद्र, सूचना एवं सहायता केंद्र, मातृत्व केंद्र, पर्यटन केंद्र और विद्युत केंद्र की व्यवस्था पूरी तरह सुदृढ़ रहनी चाहिए। इसके अलावा टेंट सिटी, शौचालय, पेयजल, स्नानगृह, कूड़ेदान और सफाई की व्यवस्था चौबीसों घंटे प्रभावी हो।

श्रद्धालुओं को गर्मी से राहत देने के लिए इंद्र वर्षा और मिस्ट कूलिंग सिस्टम की संख्या बढ़ाने का निर्देश भी दिया गया। इसके साथ ही पार्किंग व्यवस्था, वाहन पड़ाव, रूट लाइन, अपराध नियंत्रण, भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने पर भी चर्चा हुई।

बैठक में शामिल वरिष्ठ अधिकारी

बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष, डिप्टी मेयर, जेटीडीसी के एमडी, पुलिस अधीक्षक देवघर और दुमका, उप विकास आयुक्त, नगर आयुक्त, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला नजारत उप समाहर्ता, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक (यातायात), जिला खेल पदाधिकारी, एम्स के अधिकारी, कार्यपालक अभियंता विद्युत एवं पथ प्रमंडल, नेशनल हाईवे विभाग और विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं अभियंता उपस्थित थे।


लोकप्रिय

जमशेदपुर : दिसंबर 2025 में हुई जीत महतो की मौत की निष्पक्ष पुनः जांच हो, नए एसएसपी से न्याय की उम्मीद – हरमोहन महतो

जमशेदपुर : चापड़ दिखाकर लूट करने वाले गिरोह का 24 घंटे में पर्दाफाश, एक गिरफ्तार

सरायकेला : राजनगर में पुलिस का विशेष जांच अभियान, वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की हुई सघन जांच

सरायकेला-खरसावां में एंटी क्राइम अभियान तेज, सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर घूमना पड़ेगा भारी

गम्हरिया : OUR CLASSES – For Your Success में Students Council Election 2026-27 के परिणाम घोषित

खरसावां विधानसभा क्षेत्र के गुढ़ा गांव में चड़क पूजा में शामिल हुए तरुण महतो, क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

PG Admission 2026: जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय ने खोला नामांकन पोर्टल, 20 जुलाई अंतिम तिथि

पूर्वी सिंहभूम : पोटका के मुक्तेश्वर धाम हरिणा में पांच दिवसीय भव्य मेला शुरू, विधायक संजीव सरदार ने किया शुभारंभ

सरायकेला : जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा सरायकेला, मौसीबाड़ी के लिए रवाना हुए महाप्रभु; रथयात्रा में शामिल हुए भूतपूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन