रांचीः राजधानी रांची में रविवार सुबह एसएससी जीडी (स्टाफ सिलेक्शन कमीशन-जनरल ड्यूटी) परीक्षा में बड़े पैमाने पर चीटिंग का मामला सामने आया है। पंडरा स्थित एक ऑनलाइन एग्जाम सेंटर पर परीक्षा के दौरान कदाचार की सूचना मिलने के बाद रांची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि एसएससी की ओर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की। रांची के सिटी एसपी पारस राणा ने कहा कि सूचना थी कि कुछ अभ्यर्थी परीक्षा में गलत तरीके अपनाकर चीटिंग कर रहे हैं। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया। फिलहाल सभी से पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, एसएससी को भी परीक्षा केंद्र से ही गड़बड़ी की सूचना मिली थी, जिसके बाद पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि चीटिंग किस तरीके से की जा रही थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस जांच में जुट गई है और जांच पूरी होने के बाद पूरे नेटवर्क और कदाचार के तरीके का खुलासा किया जाएगा।
Lastest News & Trending Hot Topics
