सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

चक्रधरपुर: सांसद जोबा माझी ने चक्रधरपुर–राउरकेला सड़क चौड़ीकरण को लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात

चक्रधरपुर: सिंहभूम की सांसद जोबा माझी ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर अपने संसदीय क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं का मुद्दा उठाया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-320 डी के चक्रधरपुर से राउरकेला तक चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण की मांग को लेकर केंद्रीय मंत्री को एक पत्र सौंपा।

सांसद ने मंत्री का ध्यान आकृष्ट कराते हुए बताया कि लगभग 106 किलोमीटर लंबा यह राष्ट्रीय राजमार्ग झारखंड के चक्रधरपुर को ओडिशा के औद्योगिक शहर राउरकेला से जोड़ता है और एक अत्यंत महत्वपूर्ण अंतरराज्यीय मार्ग है। वर्तमान समय में यह सड़क कई स्थानों पर काफी संकीर्ण है, वहीं तीखे मोड़ों के कारण यहां आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं।

उन्होंने विशेष रूप से सोनुवा, गोईलकेरा, पोसैता और मनोहरपुर जैसे घनी आबादी वाले बाजार क्षेत्रों की स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि यहां घंटों जाम की समस्या बनी रहती है। इससे आम लोगों के साथ-साथ भारी वाहनों का आवागमन भी बुरी तरह प्रभावित होता है, जिससे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था पर नकारात्मक असर पड़ता है।

सांसद जोबा माझी ने जनहित और क्षेत्रीय विकास को ध्यान में रखते हुए एनएच-320 डी के प्राथमिकता के आधार पर चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का अनुरोध किया। साथ ही उन्होंने सोनुवा से मनोहरपुर तक यातायात को सुगम बनाने के लिए फ्लाइओवर या बाइपास निर्माण को स्वीकृति देने की मांग भी रखी।

उन्होंने कहा कि इस परियोजना के पूर्ण होने से टाटानगर और राउरकेला जैसे दो प्रमुख औद्योगिक शहरों के बीच सड़क संपर्क मजबूत होगा। इसके अलावा बीजू एक्सप्रेस-वे से जुड़ाव होने पर इस पूरे जनजातीय क्षेत्र में आर्थिक विकास, व्यापार और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

लोकप्रिय

राजनगर से 55 श्रद्धालुओं का कांवरिया दल देवघर के लिए रवाना

सरायकेला: श्रावण के पहले सोमवार पर कपाली में भक्ति, सेवा और सामाजिक जागरूकता का अनूठा संगम

राजनगर : कुडमी भवन राजनगर में देश करम एकता संघ के द्वारा आज बैठक में दिनांक 27-09 -2026 ( रविवार ) को देश करम महोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया

Spain vs Argentina Highlights, FIFA World Cup Final : स्पेन बना फुटबॉल का नया बादशाह, फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराया

सरायकेला : राजनगर में पुलिस का विशेष जांच अभियान, वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की हुई सघन जांच

सरायकेला : जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा सरायकेला, मौसीबाड़ी के लिए रवाना हुए महाप्रभु; रथयात्रा में शामिल हुए भूतपूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन

सरायकेला-खरसावां में एंटी क्राइम अभियान तेज, सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर घूमना पड़ेगा भारी

सरायकेला के नुआगुड़ा गांव में वज्रपात का कहर, श्राद्ध कार्यक्रम के दौरान दो की मौत, पांच गंभीर घायल

14वीं JPSC परीक्षा में कथित धांधली पर टाइगर जयराम महतो ने सीएम हेमंत सोरेन से की CBI जांच और मुख्य परीक्षा स्थगित करने की मांग

PG Admission 2026: जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय ने खोला नामांकन पोर्टल, 20 जुलाई अंतिम तिथि