सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Jharkhand Good News : गैस संकट के दौर में झारखंड सरकार का बड़ा फैसला, अब राशन दुकानों से मिलेगा केरोसिन तेल

During the gas crisis, the Jharkhand government has taken a major decision—kerosene oil will now be available at ration shops.

राँची : गैस संकट के बीच झारखंड सरकार ने आम लोगों को बड़ी राहत देते हुए राशन दुकानों के जरिए केरोसिन तेल उपलब्ध कराने का फैसला लिया है। रांची से जारी निर्देश के अनुसार खाड़ी देशों में युद्ध के कारण पेट्रोलियम आपूर्ति प्रभावित होने पर यह कदम ग्रामीणों की सुविधा को ध्यान में रखकर उठाया गया है। राज्यभर में करीब 9.72 लाख लीटर केरोसिन तेल का वितरण जनवितरण प्रणाली (PDS) के माध्यम से किया जाएगा, जिसमें पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम और सरायकेला खरसावां जैसे जिलों के हजारों ग्रामीण शामिल होंगे। सभी प्रकार के राशन कार्डधारकों को लगभग 70 रुपये प्रति लीटर की दर से “पहले आओ, पहले पाओ” आधार पर केरोसिन दिया जाएगा, जिसके लिए पीडीएस दुकानदारों को जिला आपूर्ति कार्यालय में मांग और राशि जमा करनी होगी।

जिलेवार केरोसिन तेल आवंटन की स्थिति (लीटर में)
जिला — हाउस होल्ड — आवंटन
रांची अनुभाजन –1,92,766 — 36,000
रांची ग्रामीण — 4,27,327 — 84,000
खुंटी — 1,21,836 — 12,000
गुमला — 2,06,806 — 24,000
सिमडेगा — 1,32,064 — 24,000
लोहरदगा — 1,11,667 — 12,000
पूर्वी सिंहभूम अनुभाजन — 1,75,032 — 24,000
पूर्वी सिंहभूम ग्रामीण — 3,23,588 — 72,000
पश्चिमी सिंहभूम — 3,90,297 — 60,000
सरायकेला खरसांवा — 2,54,127 — 36,000
पलामू — 4,63,198 — 60,000
लातेहार — 1,57,060 — 24,000
गढ़वा — 3,02,580 — 36,000
हजारीबाग — 3,82,228 — 48,000
रामगढ़ — 1,79,505 — 12,000
कोडरमा — 1,46,852 — 24,000
बोकारो — 4,25,256 — 60,000
धनबाद अनुभाजन –2,05,576 — 24,000
धनबाद ग्रामीण — 3,15,198 — 48,000
गिरिडीह — 4,85,547 — 60,000
चतरा — 2,31,414 — 36,000
दुमका — 3,03,504 — 48,000
जामताड़ा — 1,83,739 — 24,000
गोड्डा — 2,82,837 — 36,000
पाकुड़ — 2,12,612 — 24,000
साहेबगंज — 2,52,805 — 48,000
देवघर — 2,99,472 — 36,000



लोकप्रिय

ईचागढ़ : बाल विवाह रोकथाम को लेकर पातकुम पंचायत के वड़डीह गांव में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

जमशेदपुर में कब ओर कहाँ लगेगा टुसू मेला, जानें पूरा शेड्यूल

जमशेदपुर : रेलवे लोको कॉलोनी मोड़ पर कुएं में मिली लाश, इलाके में दहशत का माहौल

झारखंड : स्टाफ, नर्स, एएनएम, पैरामेडिकल कर्मचारियों की नियुक्ति का मामला टाइगर जयराम महतो ने मानसून सत्र में उठाया

भारतीय क्रांतिकारी मजदूर संघ (BKMS) का केंद्रीय कमेटी विस्तार किया गया

सरायकेला : छोटा गम्हरिया स्थित आवर क्लासेज फॉर योर सक्सेस में मनाया गया पर्यावरण दिवस

चक्रधरपुर नगर को विकास की बड़ी सौगात, 3 करोड़ 70 लाख की लागत से 82 योजनाओं का विधायक सुखराम उरांव ने किया शिलान्यास

चक्रधरपुर: सांसद जोबा माझी ने चक्रधरपुर–राउरकेला सड़क चौड़ीकरण को लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात

झारखंड में डिप्टी कलेक्टर के 51 पदों पर भर्ती, 21 मार्च से आवेदन शुरू

रांची : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग CGL पेपर लीक केस में मुख्य आरोपी अनीश कुमार पटना से गिरफ्तार, CID को मिली बड़ी सफलता