सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Jamshedpur news : दलमा में महाशिवरात्रि को लेकर सुरक्षा बढ़ाने की मांग, ग्रामीणों ने पुलिस बल तैनाती की उठाई आवाज़

Jamshedpur News: In dalma , villagers have demanded increased security arrangements for Mahashivratri and called for deployment of adequate police forces in jamshedpur

जमशेदपुर : महाशिवरात्रि पर्व को लेकर जमशेदपुर के फुलोगोड़ा क्षेत्र के ग्रामीणों ने दलमा में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग उठाई है। ग्रामीणों ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) को ज्ञापन सौंपकर 15 और 16 फरवरी को होने वाले पर्व के दौरान पर्याप्त पुलिस बल और विशेष रूप से महिला पुलिस की तैनाती की मांग की है। उनका कहना है कि हर वर्ष महाशिवरात्रि पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का दलमा की ओर आवागमन होता है, जिसका फायदा उठाकर असामाजिक तत्व मारपीट, चोरी, हथियार लहराने और गाली-गलौज जैसी घटनाएं करते हैं। ज्ञापन में बीते वर्ष ग्रामीणों पर चापड़ से हमले की घटना का भी उल्लेख किया गया है, जिससे क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मार्गों पर कड़ी निगरानी और ठोस सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि श्रद्धालुओं के बीच पर्व शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।


लोकप्रिय

जमशेदपुर में कब ओर कहाँ लगेगा टुसू मेला, जानें पूरा शेड्यूल

आदिवासी ब्यॉज बाजना क्लब आसवाँ (दमुघुटू) में टुसू मेला का आयोजन किया गया है।

झारखंड : स्टाफ, नर्स, एएनएम, पैरामेडिकल कर्मचारियों की नियुक्ति का मामला टाइगर जयराम महतो ने मानसून सत्र में उठाया

चक्रधरपुर नगर को विकास की बड़ी सौगात, 3 करोड़ 70 लाख की लागत से 82 योजनाओं का विधायक सुखराम उरांव ने किया शिलान्यास

झारखंड में बढ़ रहे गुमशुदगी के मामले, एक साल में 849 से अधिक लोग लापता होने से बढ़ी चिंता

मांडू : एसकेबी स्टील प्लांट से ग्रामीणों का जीना बेहाल हो चुका है - कुलदीप महतो

रामगढ़: नगर परिषद क्षेत्र 18 नंबर वार्ड में जेएलकेएम पार्टी का कमेटी विस्तार किया गया

विस्थापित अधिकार महासभा सिरका, रामगढ़ के मुख्य अतिथि होंगे टाइगर जयराम महतो

मांडू : टाइगर जयराम महतो ने चुरचू में जंगली हाथियों के हमले से छः मृतकों के परिवारों से की मुलाकात

रामगढ़ : भारतीय क्रांतिकारी मजदूर संघ के द्वारा मजदूरों की समस्याओं को लेकर दयाल स्टील लिमिटेड से वार्ता की