झारखंड : आज झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा इकाई रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र के कांकेबार स्थित मायाटुंगरी मंदिर परिसर में आगामी 18 जनवरी 2026 के विस्थापित अधिकार महासभा को लेकर आवश्यक बैठक रखी गई। इस बैठक में केंद्रीय, प्रदेश, जिला, प्रखंड, पंचायत व सक्रिय सदस्य उपस्थित हुए। इस बैठक में लोगों ने कहा कि 18 जनवरी 2026 का जो विस्थापित अधिकार महासभा सिरका, रामगढ़ में आयोजित की गई है। यह एक ऐतिहासिक महासभा होगी। इस सभा में लोग हजारों हजार की संख्या में लोग शामिल होकर टाइगर जयराम महतो के विचारधारा को सुनेंगे। लोग टाइगर जयराम महतो के विचारधारा से प्रभावित होकर उस दिन अन्य दल के लोग भी पार्टी में शामिल होंगे। तथा क्षेत्र के विभिन्न जन समस्याओं को लेकर लोग टाइगर जयराम महतो के पास अपने अपने फरियाद को रखेंगे। इस बैठक में सभी पदाधिकारीओ ने अपना बहुमूल्य विचार एवं सुझाव दिए। झारखंड का विकास टाइगर जयराम महतो के हाथों ही संभव है क्योंकि सभी वर्ग सभी समुदाय, सभी जाति के लोग झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा पार्टी का दामन थाम रहे हैं। किसी भी क्षेत्र में मजदूरों का शोषण या सिस्टम के सताए हुए लोग एक बार जरूर जेएलकेएम पार्टी को आशा भरी निगाह से देखते हैं। आज के समय में टाइगर जयराम महतो एक व्यक्ति नही एक विचारधारा है। लोग इनके विचारधारा को पसंद कर रहे हैं। इस बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय युवा मोर्चा पदाधिकारी पनेश्वर महतो, प्रदेश मीडिया प्रभारी रमेश कुमार महतो जिला अध्यक्ष देवानंद महतो , नगर अध्यक्ष पवन कुमार महतो, द्वारिका प्रसाद महतो, विजय साहू दिनेश महतो, जीतू महतो ,कालेश्वर महतो, खिरोधर महतो, सतेंद्र महतो, गिर शंकर महतो ,डब्लू महतो, धनंजय महतो ,कपूर महतो, दीपक महतो के अलावा सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
