सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मांडू : टाइगर जयराम महतो ने चुरचू में जंगली हाथियों के हमले से छः मृतकों के परिवारों से की मुलाकात

Tiger Jayaram Mahato met the families of six people who died in a wild elephant attack in Churchoo.

मांडू : जेएलकेएम सुप्रीमो सह डुमरी विधायक माननीय टाइगर जयराम महतो ने आज रात मांडू विधानसभा के चुरचू प्रखंड के गोंदवार गांव का दौरा किया, जहां जंगली हाथियों के हमले में छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। विधायक ने मृतक परिवारों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।

टाइगर जयराम महतो ने हाथियों के हमले में मृतक परिवारों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। मृतकों में सुमन कुमारी (26 वर्ष), धनेश्वर राम (52 वर्ष), सूरज राम, सविता देवी (25 वर्ष), अनुराग राम (1 वर्ष), और संजना कुमारी (3 वर्ष) शामिल हैं। इन घटनाओं ने पूरे क्षेत्र में भय और शोक का माहौल पैदा कर दिया है।

इस दौरान विधायक ने पीड़ित परिवारों से उनकी समस्याएं सुनी और आश्वासन दिया कि वह इन गंभीर मुद्दों को पूरी मजबूती से सदन तक पहुंचाएंगे, ताकि प्रभावित परिवारों को न्याय और उचित मुआवजा मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि झारखंड की जनसमस्याओं, खासकर मानव–वन्यजीव संघर्ष जैसे मुद्दों पर वह लगातार जनता के साथ खड़े हैं।

मुलाकात के दौरान जेएलकेएम केंद्रीय उपाध्यक्ष रवि कुमार महतो, केंद्रीय सचिव संजय महतो, प्रदेश मीडिया प्रभारी रमेश कुमार महतो, केंद्रीय सदस्य दिनेश महतो, जिला अध्यक्ष सरयू साव, निर्मल गुप्ता, कुलदीप  महतो,बिहारी महतो,अनिल ठाकुर, रामनाथ महतो, मुकेश महतो,शंकर गन्झु, नागेश्वर महतो, गोलू  सिंह के अलावा केंद्रीय,प्रदेश, जिला,प्रखंड, पंचायत, सक्रिय सदस्य व  सैकड़ों लोग/ ग्रामीण भी उपस्थित थे। 

इस जनसंपर्क अभियान के माध्यम से टाइगर जयराम महतो ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि वह झारखंड के लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं और मानव–वन्यजीव संघर्ष जैसी गंभीर समस्याओं के समाधान के लिए सदन में आवाज उठाते रहेंगे।

लोकप्रिय

जमशेदपुर में कब ओर कहाँ लगेगा टुसू मेला, जानें पूरा शेड्यूल

आदिवासी ब्यॉज बाजना क्लब आसवाँ (दमुघुटू) में टुसू मेला का आयोजन किया गया है।

झारखंड : स्टाफ, नर्स, एएनएम, पैरामेडिकल कर्मचारियों की नियुक्ति का मामला टाइगर जयराम महतो ने मानसून सत्र में उठाया

चक्रधरपुर नगर को विकास की बड़ी सौगात, 3 करोड़ 70 लाख की लागत से 82 योजनाओं का विधायक सुखराम उरांव ने किया शिलान्यास

झारखंड में बढ़ रहे गुमशुदगी के मामले, एक साल में 849 से अधिक लोग लापता होने से बढ़ी चिंता

मांडू : एसकेबी स्टील प्लांट से ग्रामीणों का जीना बेहाल हो चुका है - कुलदीप महतो

रामगढ़: नगर परिषद क्षेत्र 18 नंबर वार्ड में जेएलकेएम पार्टी का कमेटी विस्तार किया गया

विस्थापित अधिकार महासभा सिरका, रामगढ़ के मुख्य अतिथि होंगे टाइगर जयराम महतो

रामगढ़ : भारतीय क्रांतिकारी मजदूर संघ के द्वारा मजदूरों की समस्याओं को लेकर दयाल स्टील लिमिटेड से वार्ता की