सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रांची : कुणाल षाड़ंगी ने हेमंत सोरेन से मुलाकात कर युवाओं, किसानों और विकास से जुड़े मुद्दे उठाए

Ranchi: Kunal sarangi meet Hemant Soren and raised issues related to youth, farmers, and development.

रांची में झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता व पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात कर राज्यहित और जनहित से जुड़े कई अहम मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने झारखंड लोक सेवा आयोग की आगामी वैकेंसी में अभ्यर्थियों को आयु सीमा में विशेष छूट देने की मांग रखी, साथ ही पूर्वी सिंहभूम के लैप्स केंद्रों पर सॉफ्टवेयर गड़बड़ी से प्रभावित धान खरीद और किसानों के भुगतान में हो रही देरी का मुद्दा भी उठाया। विकास को लेकर उन्होंने भुवनेश्वर की तर्ज पर छोटी दूरी की अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने और सोनारी एयरपोर्ट से एटीआर जैसे विमानों की नियमित उड़ान संचालित करने पर जोर दिया, ताकि कोल्हान क्षेत्र को बेहतर कनेक्टिविटी मिल सके। नई शिक्षा नीति के तहत अंगीभूत कॉलेजों में इंटरमीडिएट की पढ़ाई बंद होने से प्रभावित शिक्षकों और कर्मचारियों के रोजगार का मुद्दा भी प्रमुखता से रखा गया। मुख्यमंत्री ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने का आश्वासन दिया।


लोकप्रिय

जमशेदपुर में कब ओर कहाँ लगेगा टुसू मेला, जानें पूरा शेड्यूल

आदिवासी ब्यॉज बाजना क्लब आसवाँ (दमुघुटू) में टुसू मेला का आयोजन किया गया है।

झारखंड : स्टाफ, नर्स, एएनएम, पैरामेडिकल कर्मचारियों की नियुक्ति का मामला टाइगर जयराम महतो ने मानसून सत्र में उठाया

चक्रधरपुर नगर को विकास की बड़ी सौगात, 3 करोड़ 70 लाख की लागत से 82 योजनाओं का विधायक सुखराम उरांव ने किया शिलान्यास

झारखंड में बढ़ रहे गुमशुदगी के मामले, एक साल में 849 से अधिक लोग लापता होने से बढ़ी चिंता

मांडू : एसकेबी स्टील प्लांट से ग्रामीणों का जीना बेहाल हो चुका है - कुलदीप महतो

रामगढ़: नगर परिषद क्षेत्र 18 नंबर वार्ड में जेएलकेएम पार्टी का कमेटी विस्तार किया गया

विस्थापित अधिकार महासभा सिरका, रामगढ़ के मुख्य अतिथि होंगे टाइगर जयराम महतो

मांडू : टाइगर जयराम महतो ने चुरचू में जंगली हाथियों के हमले से छः मृतकों के परिवारों से की मुलाकात

रामगढ़ : भारतीय क्रांतिकारी मजदूर संघ के द्वारा मजदूरों की समस्याओं को लेकर दयाल स्टील लिमिटेड से वार्ता की