सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सरायकेला : विधानसभा आम निर्वाचन–2024 के दौरान दिवंगत कर्मी के आश्रित को ₹15 लाख की अनुग्रह अनुदान राशि प्रदान

Seraikela: During the Assembly General Elections–2024, an ex-gratia grant of ₹15 lakh provided to the dependent of a deceased election worker.

सरायकेला ;भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा आम निर्वाचन–2024 के दौरान निर्वाचन कार्य में प्रतिनियुक्त सहायक उप निरीक्षक (सामान्य) स्व० प्रदीप गोआला के आकस्मिक निधन के उपरांत उनके आश्रिता पत्नी प्रोतिभा गोआला को देय ₹15,00,000/- (पंद्रह लाख रुपये) की अनुग्रह अनुदान राशि आज उपायुक्त–सह–जिला निर्वाचन पदाधिकारी सरायकेला–खरसावाँ द्वारा अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में चेक के माध्यम से ससम्मान प्रदान की गई।

उपायुक्त–सह–जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी को निर्देश दिया कि निर्वाचन कार्य के दौरान घटित किसी भी आकस्मिक घटना से संबंधित प्रकरणों में भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आवश्यक दस्तावेजों का त्वरित सत्यापन सुनिश्चित करते हुए अनुग्रह अनुदान एवं अन्य अनुमन्य लाभों का भुगतान समयबद्ध, पारदर्शी एवं संवेदनशील दृष्टिकोण के साथ किया जाए।

जिला प्रशासन द्वारा दिवंगत कर्मी के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए यह आश्वस्त किया गया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के आलोक में अन्य अनुमन्य लाभों के संबंध में भी आवश्यक कार्रवाई नियमानुसार सुनिश्चित की जाएगी।

मौक़े पर जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुरेन्द्र उराव, कमाडेंट सशस्त्र सीमा बल- BN67 एवं अन्य कर्मी उपस्थित रहें।

लोकप्रिय

चांडिल : दलमा में ऐतिहासिक महा जन सम्मेलन जल-जंगल-जमीन की रक्षा का संकल्प

ईचागढ़ : बाल विवाह रोकथाम को लेकर पातकुम पंचायत के वड़डीह गांव में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

झारखंड : स्टाफ, नर्स, एएनएम, पैरामेडिकल कर्मचारियों की नियुक्ति का मामला टाइगर जयराम महतो ने मानसून सत्र में उठाया

भारतीय क्रांतिकारी मजदूर संघ (BKMS) का केंद्रीय कमेटी विस्तार किया गया

रांची : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग CGL पेपर लीक केस में मुख्य आरोपी अनीश कुमार पटना से गिरफ्तार, CID को मिली बड़ी सफलता

Jamshedpur news : कदमा शास्त्रीनगर स्थित बाबा जटाधारी मंदिर में 14 फरवरी से शिवरात्रि महोत्सव, अखंड हरिकीर्तन और भव्य शिव बारात होंगे मुख्य आकर्षण

चक्रधरपुर नगर को विकास की बड़ी सौगात, 3 करोड़ 70 लाख की लागत से 82 योजनाओं का विधायक सुखराम उरांव ने किया शिलान्यास

जमशेदपुर : रेलवे लोको कॉलोनी मोड़ पर कुएं में मिली लाश, इलाके में दहशत का माहौल

जमशेदपुर में कब ओर कहाँ लगेगा टुसू मेला, जानें पूरा शेड्यूल