सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खूंटी के Remix Waterfall में नहाने के दौरान हादसा, एक की हालत नाजुक, दूसरे की खोज में जुटी टीम

Accident at Remix Waterfalls in Khunti during bathing, one in critical condition, search underway for the other.

 रीमिक्स फॉल घूमने आए दो लड़के नहाने के दौरान गहरे पानी में डूब गए। इनमें से एक लड़के को गंभीर हालत में बुंडू ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया है, जबकि दूसरे लड़के की तलाश अभी जारी है। हादसे की सूचना मिलने के बाद स्थानीय गोताखोर और पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य में जुट गई।

एक लड़के को फॉल से सुरक्षित निकालकर बुंडू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन खूंटी पहुंच गए हैं। हादसे में लापता लड़के की तलाश जारी है और गोताखोर लगातार उसे खोजने में जुटे हुए हैं।

जानकारी के अनुसार, झारखंड की राजधानी रांची से आठ लड़कों का एक समूह कार से खूंटी पहुंचा था। रीमिक्स फॉल पर पहुंचने के बाद सभी लड़के नहाने लगे। इसी दौरान दोनों लड़के गहरे पानी में डूब गए। उनके साथियों ने तुरंत खूंटी के मारंगहादा पुलिस को घटना की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस और स्थानीय गोताखोर घटनास्थल पर पहुंचे।

गोताखोरों की मदद से फॉल में डूबे लड़कों की तलाश की गई, जिसमें एक को बाहर निकाल लिया गया, लेकिन दूसरे लड़के की खोज अब भी जारी है। बताया जा रहा है कि दोनों लड़के रांची के कोकर (अयोध्यापुरी) इलाके के रहने वाले हैं।


लोकप्रिय

कुड़मी सेना ने सरायकेला-खरसावां जिला संगठन का किया विस्तार, जगतपति महतो बने जिला अध्यक्ष, दीवाकर महतो को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

रामगढ़ : थाना न्याय नहीं, अन्याय का केंद्र बनता जा रहा है — रवि कुमार महतो

रामगढ़ : जेएलकेएम एसटी मोर्चा के जिला अध्यक्ष दिलीप बेदिया की माता मालती देवी के निधन पर पार्टी ने जताया गहरा शोक

धनबाद: जयराम महतो पर थाना प्रभारी से कथित गाली-गलौज व धमकी का आरोप, पुलिस एसोसिएशन ने दी आंदोलन की चेतावनी, 5 दिन में गिरफ्तारी नहीं हुई तो पुलिस द्वारा आंदोलन

रांची में लौटेगा इंटरनेशनल क्रिकेट का रोमांच, भारत-वेस्टइंडीज के बीच होगा T20 महामुकाबला

JPSC एवं JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में JLKM करेगा राज्यव्यापी आंदोलन

Yamaha YZF-R2 Launch: यामाहा ने लॉन्च की नई स्पोर्ट्स बाइक, R15 से ज्यादा दमदार लुक और एडवांस फीचर्स

सरायकेला: श्रावण के पहले सोमवार पर कपाली में भक्ति, सेवा और सामाजिक जागरूकता का अनूठा संगम

खरसावां: सड़क हादसे में पीडीएस डीलर की मौत, परिजनों को 10 लाख मुआवजा और घायलों के इलाज की मांग

Jharkhand News : पलामू में राखी बांधने जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत, पति गंभीर