सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

आदित्यपुर: श्रीनाथ विश्वविद्यालय के कॉमर्स और मैनेजमेंट विभाग के छात्रों की टीम आज अपने शैक्षणिक भ्रमण के तहत मनाली के लिए रवाना।

Adityapur

 दिन्दली बस्ती स्थित श्रीनाथ विश्वविद्यालय के कॉमर्स और मैनेजमेंट विभाग के छात्रों की टीम आज अपने शैक्षणिक भ्रमण के तहत मनाली के लिए रवाना हुई। इस दल में 120 सदस्य शामिल हैं, जिनमें शिक्षक और छात्र दोनों हैं। दल का नेतृत्व विभागाध्यक्ष डॉ. मृत्युंजय महतो कर रहे हैं।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ. एस.एन. सिंह ने टीम को इस शैक्षणिक यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ऐसे भ्रमण छात्रों को न केवल नई जगहों को समझने का मौका देते हैं, बल्कि उनके शैक्षणिक और व्यक्तिगत विकास में भी सहायक होते हैं।

विभागाध्यक्ष डॉ. मृत्युंजय महतो ने बताया कि इस प्रकार के भ्रमण छात्रों को भारत की विविधतापूर्ण संस्कृति, प्राकृतिक सौंदर्य और स्थानीय रहन-सहन से परिचित होने का अनूठा अवसर प्रदान करते हैं। यह न केवल उनकी शिक्षा में सहायक होता है, बल्कि उन्हें व्यवहारिक ज्ञान और नए अनुभवों से भी समृद्ध करता है।

डीन एडमिनिस्ट्रेशन जे. राजेश ने कहा कि इस शैक्षणिक यात्रा से छात्रों में सामूहिकता और सामंजस्य की भावना विकसित होगी।

लोकप्रिय

कुड़मी सेना ने सरायकेला-खरसावां जिला संगठन का किया विस्तार, जगतपति महतो बने जिला अध्यक्ष, दीवाकर महतो को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

रामगढ़ : थाना न्याय नहीं, अन्याय का केंद्र बनता जा रहा है — रवि कुमार महतो

रामगढ़ : जेएलकेएम एसटी मोर्चा के जिला अध्यक्ष दिलीप बेदिया की माता मालती देवी के निधन पर पार्टी ने जताया गहरा शोक

धनबाद: जयराम महतो पर थाना प्रभारी से कथित गाली-गलौज व धमकी का आरोप, पुलिस एसोसिएशन ने दी आंदोलन की चेतावनी, 5 दिन में गिरफ्तारी नहीं हुई तो पुलिस द्वारा आंदोलन

रांची में लौटेगा इंटरनेशनल क्रिकेट का रोमांच, भारत-वेस्टइंडीज के बीच होगा T20 महामुकाबला

JPSC एवं JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में JLKM करेगा राज्यव्यापी आंदोलन

Yamaha YZF-R2 Launch: यामाहा ने लॉन्च की नई स्पोर्ट्स बाइक, R15 से ज्यादा दमदार लुक और एडवांस फीचर्स

सरायकेला: श्रावण के पहले सोमवार पर कपाली में भक्ति, सेवा और सामाजिक जागरूकता का अनूठा संगम

खरसावां: सड़क हादसे में पीडीएस डीलर की मौत, परिजनों को 10 लाख मुआवजा और घायलों के इलाज की मांग

Jharkhand News : पलामू में राखी बांधने जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत, पति गंभीर