सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सरायकेला: सदियों पुरानी परंपरा के साथ हल्दीबनी में संपन्न हुई माँ मनसा पूजा,28 सितंबर को होगी विसर्जन

सरायकेला : गम्हरिया प्रखंड के अंतर्गत हल्दीबनी गांव में श्री श्री मां मनसा समिति के द्वारा सदियों से चली आ रही परंपरा के तहत श्री श्री माँ मनसा देवी की वार्षिक पूजा 26 सितंबर को श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। पूजा में  300 से अधिक श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों ने भाग लेकर सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। सभी श्रद्धालु मां के चरणों में माथा टेकते  हुए सांप, बिच्छू से सुरक्षित रहने, संतान की सुख समृद्धि,रोग मुक्ति के आर्शीवाद मांगे। पूजा का संचालन पुजारी निताई महतो एवं देवराज महतो ने कराया।

ग्रामीणों के अनुसार, माँ मनसा की पूजा यहां पीढ़ी-दर-पीढ़ी चली आ रही है। मनोकामना पूर्ण होने पर श्रद्धालुओं द्वारा मनौती के रूप में मां को मूर्ति अर्पित करने की भी परंपरा है। इस क्रम में 2026 में प्रदीप महतो, 2027 में विद्यानचंद महतो, 2028-29 में सुनील महतो, 2030 में राजकिशोर महतो एवं 2031 में दिलीप महतो द्वारा मूर्ति अर्पित की जाएगी।

पूजा समिति के अनुसार 27 सितंबर को शाम 3 बजे के बाद धार्मिक कार्यक्रम तथा 28 सितंबर को दोपहर 2 बजे के बाद पांथा-बकरा प्रसादी एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा। इसके बाद मां की प्रतिमा का विसर्जन धार्मिक विधि-विधान से किया जाएगा।

आयोजन को सफल बनाने में समस्त ग्रामवासियों, श्रद्धालुओं एवं पूजा समिति के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

लोकप्रिय

राजनगर : देश करम एकता संघ द्वारा आयोजित राजनगर ब्लॉक मैदान में दिनांक 27 सितंबर 2026 रविवार को देश करम धूमधाम से होगा आयोजन

रामगढ़ : तेलियातु करम महोत्सव की तैयारियों का JLKM पदाधिकारियों ने लिया जायजा

JLKM प्रतिनिधिमंडल ने बरकाकाना ओपी के नवनियुक्त प्रभारी रोशन बाड़ा से की औपचारिक मुलाकात

राजनगर प्रखंड के कुमडीह में 10 दिवसीय कौशल उन्नयन प्रशिक्षण संपन्न, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को डबल डाई सेमी-ऑटोमेटिक पेपर प्लेट मशीन प्रदान...

सरायकेला : राजनगर प्रखंड के गांव विक्रमपुर में तीन दिवसीय मां मनसा पूजा का आयोजन

चाईबासा : मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर कांग्रेस भवन में शोक सभा आयोजित, जिलाध्यक्ष सहित कांग्रेसजनों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Jamshedpur news : टेल्को घड़ी पार्क बस स्टैंड के समीप आखडा मैदान में करम परब का आयोजन

चक्रधरपुर : भारत भवन दुर्गा पूजा कमेटी का पुर्णगठन, विजय दत्ता बने अध्यक्ष

रामगढ़ : 18 सितंबर को तेलियातु में होगा भव्य करम महोत्सव, मुख्य अतिथि होंगे टाइगर जयराम महतो

धनबाद : CCL के दो क्लर्क 18 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार