राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग पर कुजू पुल के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक सूरज महाकुड़ की मौत हो गई। वह मोटरसाइकिल से अपनी पत्नी को लाने चक्रधरपुर के नाडुपदा स्थित ससुराल जा रहा था, तभी एक तेज रफ्तार यात्री बस ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल युवक को स्थानीय लोगों ने तुरंत चाईबासा सदर हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए, जहां परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को लेकर थाना पहुंचे और बस मालिक से मुआवजे की मांग की, जिस पर पुलिस ने हरसंभव मदद का भरोसा दिया। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है और उन्होंने हाता-चाईबासा मार्ग पर बढ़ती तेज रफ्तार व बस चालकों की लापरवाही पर सवाल उठाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।
Lastest News & Trending Hot Topics
