सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

चाईबासा: हीट वेव के दौरान चक्रधरपुर पुलिस की मानवीय पहल, एसपी के निर्देश पर थाना गेट पर प्याऊ लगाकर राहगीरों को ठंडा पानी व ग्लूकोज़ पिलाया और धूप से बचने की अपील की गई

Chaibasa: During the heatwave, Chakradharpur police showed a humanitarian gesture by setting up a water booth at the police station gate, serving cold water and glucose to passersby on the SP’s instructions and urging people to stay protected from the heat.

 चक्रधरपुर :भीषण गर्मी एवं हीट वेव को देखते हुए पुलिस अधीक्षक चाईबासा के निर्देशानुसार चक्रधरपुर थाना द्वारा थाना गेट के बाहर आम लोगों के लिए स्वच्छ पेयजल, प्याऊ एवं ग्लूकोज़ की व्यवस्था की गई। 

पुलिसकर्मियों ने पिलाया ठंडा पानी 

इस दौरान पुलिसकर्मियों ने राहगीरों, रिक्शा चालकों, मजदूरों और बुजुर्गों को ठंडा पानी और ग्लूकोज़ पिलाकर गर्मी से राहत पहुंचाई। थाना प्रभारी ने बताया कि दोपहर में तापमान 44 डिग्री के पार जा रहा है। ऐसे में थाने के सामने से गुजरने वाले लोगों को लू से बचाने के लिए यह पहल की गई है।

पुलिसकर्मियों ने लोगों से तेज धूप में सावधानी बरतने एवं अधिक से अधिक पानी पीने की अपील भी की। साथ ही बुजुर्गों और बच्चों को दोपहर में घर से न निकलने की सलाह दी।

 इस मौके पर थाना के एसआई रंजीत उरांव, प्रिया लक्ष्मी टुडू, राज किशोर तिवारी, बिरबल चौबे, अर्जुन सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। सभी ने बारी-बारी से प्याऊ पर सेवा दी।

चक्रधरपुर के बस स्टैंड के पास ऑटो चलाने वाले सुनील महतो ने कहा, "पुलिस की ये पहल बहुत अच्छी है। ड्यूटी के साथ-साथ जनता की सेवा भी कर रहे हैं।" स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन की इस जनहित पहल की सराहना की। थाना प्रभारी ने कहा कि गर्मी कम होने तक प्याऊ जारी रहेगा।

लोकप्रिय

राजनगर से 55 श्रद्धालुओं का कांवरिया दल देवघर के लिए रवाना

सरायकेला: श्रावण के पहले सोमवार पर कपाली में भक्ति, सेवा और सामाजिक जागरूकता का अनूठा संगम

राजनगर : कुडमी भवन राजनगर में देश करम एकता संघ के द्वारा आज बैठक में दिनांक 27-09 -2026 ( रविवार ) को देश करम महोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया

Spain vs Argentina Highlights, FIFA World Cup Final : स्पेन बना फुटबॉल का नया बादशाह, फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराया

सरायकेला : राजनगर में पुलिस का विशेष जांच अभियान, वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की हुई सघन जांच

सरायकेला : जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा सरायकेला, मौसीबाड़ी के लिए रवाना हुए महाप्रभु; रथयात्रा में शामिल हुए भूतपूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन

सरायकेला-खरसावां में एंटी क्राइम अभियान तेज, सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर घूमना पड़ेगा भारी

सरायकेला के नुआगुड़ा गांव में वज्रपात का कहर, श्राद्ध कार्यक्रम के दौरान दो की मौत, पांच गंभीर घायल

14वीं JPSC परीक्षा में कथित धांधली पर टाइगर जयराम महतो ने सीएम हेमंत सोरेन से की CBI जांच और मुख्य परीक्षा स्थगित करने की मांग

PG Admission 2026: जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय ने खोला नामांकन पोर्टल, 20 जुलाई अंतिम तिथि