सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

चक्रधरपुर : गीतांजलि एक्सप्रेस में पानी नहीं रहने पर हंगामा, उदय माझी ने डीआरएम से की शिकायत

Chakradharpur: Chaos in Geetanjali Express over water shortage, Uday Majhi complains to DRM

चक्रधरपुर : रविवार को हावड़ा से मुम्बई जा रही गीतांजलि एक्सप्रेस में बाथरूम में पानी खत्म हो गया। ट्रेन के टाटानगर पहुंचने पर यात्रियों ने हंगामा मचाना शुरू कर दिया और ट्रेन को आगे नहीं जाने दे रहे थे। यात्रियों की मांग थी कि पहले बाथरूम में पानी की व्यवस्था की जाए।


उसी ट्रेन में हावड़ा से चक्रधरपुर तक के लिए यात्रा कर रहे सिंहभूम की सांसद जोबा माझी के सुपुत्र सह झामुमो के युवा नेता उदय माझी ने यात्रियों को हाे रही परेशानियों को देखते हुए डीआरएम से दूरभाष पर मामले की शिकायत की। डीआरएम ने आश्वासन दिया कि ट्रेन को खुलने दिया जाए, चक्रधरपुर में पानी की व्यवस्था कर दी जाएगी। लेकिन यात्री मानने को तैयार नहीं थे। तभी उदय माझी ने यात्रियों को समझा बुझाकर शांत कराया और कहा कि यदि चक्रधरपुर पहुंचने पर समाधान नहीं होता है तो वह स्वयं मामले को लेकर आंदोलन करेंगे। जिसके बाद ट्रेन गंतव्य की ओर रवाना हुई।

लोकप्रिय

पश्चिम बंगाल में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत के बाद शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर राज्य की राजनीति में नए दौर की शुरुआत की

राजनगर : बैशाख संक्रांति पर डुमरडीहा में छऊ नृत्य सह भोक्ता पाठ का आयोजन

जमशेदपुर : मानगो जलापूर्ति योजना को मिली रफ्तार, पाइपलाइन बिछाने की बाधाएं दूर

भूमिज परम्परा—चांडिल डैम में 9 अप्रैल को हातु सरदार मुड़ा/नाया/डाकुवा स्वशासन पर बैठक

सरायकेला : विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर सरायकेला में प्रभात फेरी का आयोजन

राजनगर : छेलकानी गांव के फिलिप्स कैर्वत के घर में मां मंगल चंडी पूजा धूमधाम से आयोजन

राजनगर : सनराइज इंग्लिश पब्लिक स्कूल बड़ा कूनाबेड़ा में डॉ भीमराव अंबेडकर जी का 135 वां जयंती मनाया गया

चक्रधरपुर : प्रथम स्वतंत्रता सेनानी चुआड़ विद्रोह के महानायक वीर शहीद रघुनाथ महतो के शहादत दिवस पर रक्तदान

क्या आप जानते हैं कि बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने आज तक शादी क्यों नहीं की? जानिए इसके पीछे की दिलचस्प वजह

सरायकेला : कुचाई के रोलाहातु पंचायत में आयोजित जनता दरबार में ग्रामीणों ने रखी विकास संबंधी समस्याएं, कई समस्याओं का ऑन-द-स्पॉट समाधान, शेष मामलों के त्वरित निष्पादन का आश्वासन...