सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सरायकेला : भैरव पूजा के साथ सरायकेला में चैत्र पर्व का शंखनाद; SDO और कलाकारों ने किया छऊ नृत्य

Saraikela: Chaitra Festival Marked with Bhairav Puja and Conch Sound; SDO and Artists Perform Chhau Dance

सरायकेला - सरायकेला की सांस्कृतिक विरासत और विश्व प्रसिद्ध छऊ नृत्य के वार्षिक उत्सव 'चैत्र पर्व सह छऊ महोत्सव' का रविवार को विधिवत शुभारंभ हो गया। खरकाई नदी के पावन तट पर स्थित आखड़ा शाल में पूरी श्रद्धा और विधि-विधान के साथ भगवान शिव के रौद्र रूप 'भैरव' की पूजा-अर्चना की गई। यह स्थान सरायकेला राजघराने के समय से ही आस्था का प्रमुख केंद्र रहा है, जहाँ नृत्य और लोक परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिलता है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) अभिनव प्रकाश ने भैरव पूजा स्थल पर मत्था टेका और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। जिला प्रशासन की देखरेख में आयोजित होने वाले इस महोत्सव की परंपरा के अनुसार, भैरव पूजा को ही इस पूरे उत्सव का आधार माना जाता है।


पूजा संपन्न होने के बाद आखड़ा शाल पूरी तरह से सांस्कृतिक रंगों में डूब गया। यहाँ एक दुर्लभ और उत्साहजनक दृश्य देखने को मिला, जब SDO अभिनव प्रकाश, कलाकार मनोज चौधरी, अविनाश कवि, पूर्व निदेशक तपन पटनायक , भोला मोहंती और सुदीप कवि ने पारंपरिक 'परिखंडा' छऊ नृत्य का प्रदर्शन किया। अधिकारियों को पूरी लय और ऊर्जा के साथ नृत्य करते देख वहाँ उपस्थित जनसमूह और अन्य कलाकार उत्साहित हो उठे और तालियों से पूरा परिसर गूंज उठा।

इस अवसर पर छऊ गुरु विजय साहू, नीरज पटनायक सहित बड़ी संख्या में स्थानीय कलाकार मौजूद थे। जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक वर्ष आयोजित होने वाला यह महोत्सव न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि यह स्थानीय छऊ कलाकारों को एक वैश्विक मंच प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और सराहनीय कदम है।

लोकप्रिय

राजनगर : राजनगर के महेशकुदर स्थित शहीद निर्मल महतो विद्या मंदिर परिसर में बहुभाषी पत्रिका “प्रभाती” का भव्य विमोचन, साहित्य और समाज सेवा का हुआ सम्मान

राजनगर : बजरंगबली समिति बुरूडीह के द्वारा धूमधाम से रामनवमी की पूजा अर्चना आयोजन

सरायकेला : रामनवमी पर उत्कृष्ट कानून व्यवस्था हेतु सरायकेला थाना प्रभारी सम्मानित

सरायकेला: टीबी मुक्त पंचायत अभियान में उत्कृष्ट कार्य पर तीन मुखिया सम्मानित

जेएलकेएम 24 दिसंबर को छात्रों की अधिकार छात्रवृत्ति भुगतान को लेकर छात्र अधिकार डिजिटल आंदोलन — रमेश कुमार महतो

रामगढ़ : टाइगर जयराम महतो ने रजरप्पा के दुकानदारों की समस्याओं को लेकर रामगढ़ उपायुक्त से बात की

सरायकेला : रेलवे इंस्टीट्यूट में सीनी रक्तदान समूह के रक्तदान शिविर में 61 यूनिट रक्त का हुआ संग्रह

सरायकेला: तितिरबिला पुल के पास विशेष वाहन जांच अभियान, ₹76,250 का राजस्व वसूला गया

सरायकेला : छोटा गम्हरिया स्थित आवर क्लासेज फॉर योर सक्सेस में मनाया गया पर्यावरण दिवस

Jamshedpur news : कदमा शास्त्रीनगर स्थित बाबा जटाधारी मंदिर में 14 फरवरी से शिवरात्रि महोत्सव, अखंड हरिकीर्तन और भव्य शिव बारात होंगे मुख्य आकर्षण