सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पोटका : सानग्राम में दो दिवसीय अखंड हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ, भक्तियों ने लिया हिस्सा

Potka: Two-day Akhand Harinam Sankirtan begins in Sangram, devotees participate

पोटका के सानग्राम में आज 27 मार्च 2026 से दो दिवसीय अखंड हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ हुआ। इसका आयोजन जगन्नाथ मंदिर संकीर्तन समिति सानग्राम द्वारा किया गया है। कार्यक्रम का उद्घाटन फीता काटकर और धूप-दीप प्रज्वलित करके माताजी आश्रम हाता के संचालक सुनील कुमार दे, मुखिया अभिषेक सरदार और शिल्पी कमल कांति घोष ने संयुक्त रूप से किया। सुनील कुमार दे ने इस अवसर पर कहा कि हरिनाम संकीर्तन मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि भक्ति और भाव का प्रतीक है, और इसकी गरिमा को बनाए रखना आवश्यक है। उन्होंने यह भी कहा कि हरिनाम में अश्लील नृत्य और गानों की जगह नहीं होनी चाहिए। मुखिया अभिषेक सरदार ने कहा कि हरिनाम से शांति मिलती है, जबकि कमल कांति घोष ने भाषा, संस्कृति और धर्म को संरक्षित रखने पर जोर दिया।


इस संकीर्तन में प्रवीर दास, कालिंदी, सीतानाथ तिवारी, रामप्रसाद गोस्वामी, रामकृष्ण, रास बिहारी और जगन्नाथ मंदिर कीर्तन संप्रदाय शामिल हैं। मौके पर सुनील कुमार दे, कमल कांति घोष, बलराम गोप, अमल बिस्वास, अभिषेक सरदार, तपन मंडल, निवारण मंडल, महानंद मंडल, पीयूष मंडल, जयदेव मंडल, देवदुलाल मिश्र, शंभू नाथ मिश्र सहित कई अन्य मंडल और गांव के भक्त एवं महिलाएं उपस्थित थे। अखंड हरिनाम संकीर्तन का समापन 29 मार्च को होगा।


लोकप्रिय

राजनगर : सनराइज इंग्लिश पब्लिक स्कूल बड़ा कूनाबेड़ा में डॉ भीमराव अंबेडकर जी का 135 वां जयंती मनाया गया

सरायकेला : कुचाई के रोलाहातु पंचायत में आयोजित जनता दरबार में ग्रामीणों ने रखी विकास संबंधी समस्याएं, कई समस्याओं का ऑन-द-स्पॉट समाधान, शेष मामलों के त्वरित निष्पादन का आश्वासन...

सरायकेला : विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर सरायकेला में प्रभात फेरी का आयोजन

राजनगर : छेलकानी गांव के फिलिप्स कैर्वत के घर में मां मंगल चंडी पूजा धूमधाम से आयोजन

राजनगर : उत्कल नव युवक संघ कोलाबाड़िया द्वारा आयोजित 24 प्रहर हरि संकीर्तन 13 अप्रैल 2026 को धुलोट के साथ हुआ समापन

भूमिज परम्परा—चांडिल डैम में 9 अप्रैल को हातु सरदार मुड़ा/नाया/डाकुवा स्वशासन पर बैठक

सरायकेला : अवैध विदेशी शराब के विरुद्ध चौका थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मिरूडीह में छापामारी, बड़ी मात्रा में शराब एवं सामग्री जब्त

पश्चिम बंगाल में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत के बाद शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर राज्य की राजनीति में नए दौर की शुरुआत की

राजनगर: तुमुंग गांव में 108 महिलाओं की भव्य कलश यात्रा, भक्ति में सराबोर हुआ गांव

सरायकेला : राजकीय चैत्र पर्व सह छऊ महोत्सव 2026 की तैयारियों को लेकर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने किया स्थलीय निरीक्षण, अब तक की गई तैयारियों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश...