पश्चिम बंगाल: रामनवमी से पहले पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम में एक संवेदनशील घटना ने माहौल को गरमा दिया है। जानकारी के अनुसार, लगभग तैयार हो चुकी भगवान राम की प्रतिमा के साथ अज्ञात लोगों ने तोड़फोड़ करते हुए उसका सिर काटकर ले जाने का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया कि यह कृत्य रात के अंधेरे में अंजाम दिया गया। घटना के बाद क्षेत्र के हिंदू समुदाय में गहरा आक्रोश व्याप्त है और इलाके में तनाव की स्थिति बन गई है। प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है ताकि शांति और व्यवस्था बनी रहे।
Lastest News & Trending Hot Topics
