सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

गम्हरिया : महतानडीह चैंपियंस ट्रॉफी में सोनारडीह का दबदबा, शानदार जीत के साथ बना चैंपियन, महतानडीह रहा उपविजेता

Cricket tournament

गम्हरिया : गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत महतानडीह गांव में बीते दिनों 3 दिवसीय महतानडीह चैंपियंस ट्रॉफी (सीजन-5) का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न गांवों की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और खेल के प्रति अपना जोश और जुनून दिखाया।
टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में सोनारडीह गांव की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 84 रन बनाए। 85 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी महतानडीह गांव की टीम 6 ओवर में 7 विकेट खोकर केवल 50 रन ही बना सकी। इस प्रकार सोनारडीह गांव ने 34 रनों से शानदार जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित नुवागढ़ पंचायत की मुखिया भेरी सरदार ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर खेलकूद का आयोजन युवाओं के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे आयोजन गांव के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को एक बेहतर मंच प्रदान करते हैं तथा युवाओं को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।
विशिष्ट अतिथि के रूप में युवा समाजसेवी आकाश महतो ने आयोजकों को धन्यवाद एवं बधाई देते हुए कहा कि इतने बड़े स्तर पर सफल आयोजन करना आसान नहीं होता। इसके पीछे पूरी टीम की मेहनत, समर्पण और एकजुटता साफ दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, जरूरत सिर्फ ऐसे मंचों की है। मैं हमेशा युवाओं और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव सहयोग करने के लिए सदा तैयार रहूंगा।
टूर्नामेंट में सोनारडीह टीम चैंपियन बनी, जबकि महतानडीह टीम उपविजेता रही। तीसरे स्थान पर बयांगबिल एवं चौथे स्थान पर कदमडीह की टीम रही।
आयोजन समिति द्वारा विजेता टीम को ₹60,000 एवं 5 फीट ट्रॉफी, उपविजेता टीम को ₹40,000 एवं 4 फीट ट्रॉफी, तृतीय एवं चतुर्थ स्थान प्राप्त टीमों को ₹10,000-₹10,000 एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। साथ ही फाइनल मैच के मैन ऑफ द मैच को ₹1000 एवं ट्रॉफी प्रदान की गई।


इस टूर्नामेंट के सफल आयोजन में बबलू, मनोज, मंगल, दिनेश, राजीव सहित अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा। साथ ही कमेंटेटर के रूप में धनिराम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजन में कमिटी सदस्य भगवान, मनोज, मंगल, राधे, बेटा, बाबलू एवं गांव के अन्य सदस्यों का भी सराहनीय योगदान रहा।

लोकप्रिय

राजनगर से 55 श्रद्धालुओं का कांवरिया दल देवघर के लिए रवाना

सरायकेला: श्रावण के पहले सोमवार पर कपाली में भक्ति, सेवा और सामाजिक जागरूकता का अनूठा संगम

राजनगर : कुडमी भवन राजनगर में देश करम एकता संघ के द्वारा आज बैठक में दिनांक 27-09 -2026 ( रविवार ) को देश करम महोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया

Spain vs Argentina Highlights, FIFA World Cup Final : स्पेन बना फुटबॉल का नया बादशाह, फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराया

सरायकेला-खरसावां में एंटी क्राइम अभियान तेज, सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर घूमना पड़ेगा भारी

जमशेदपुर : दिसंबर 2025 में हुई जीत महतो की मौत की निष्पक्ष पुनः जांच हो, नए एसएसपी से न्याय की उम्मीद – हरमोहन महतो

PG Admission 2026: जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय ने खोला नामांकन पोर्टल, 20 जुलाई अंतिम तिथि

सरायकेला : राजनगर में पुलिस का विशेष जांच अभियान, वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की हुई सघन जांच

सरायकेला : जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा सरायकेला, मौसीबाड़ी के लिए रवाना हुए महाप्रभु; रथयात्रा में शामिल हुए भूतपूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन

खरसावां विधानसभा क्षेत्र के गुढ़ा गांव में चड़क पूजा में शामिल हुए तरुण महतो, क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की