झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा इकाई रामगढ़ के बैनर तले आज रामगढ़ जिला
में प्राइवेट स्कूलों के मनमानी फीस को लेकर रामगढ़ उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा
गया। केंद्रीय महासचिव संतोष चौधरी ने कहा गया कि झारखंड की राजधानी
रांची में जिस तरह से निजी स्कूल अपनी मर्जी से फीस नहीं बढ़ा सकेंगे उसी के
तर्ज पर रामगढ़ जिला में भी नियम लागू हो। रांची में जिला प्रशासन ने इस पर
सख्त रुख अपनाते हुए एक जिला स्तरीय जांच और निर्णय कमेटी बना दी है। यह फैसला
झारखंड शिक्षा न्यायाधिकरण (संशोधन) अधिनियम 2017 के तहत किया गया है।इसका सीधा
फायदा अभिभावकों को मिलेगा, जो लंबे समय से बढ़ती फीस से परेशान हैं। सरल
शब्दों में समझे तो अब स्कूल अपनी तरफ से फीस नहीं बढ़ा पाएंगे, उन्हें तय
नियमों के मुताबिक ही फीस रखनी होगी। अगर कोई स्कूल ज्यादा फीस वसूलता है, तो
कमेटी उसकी जांच करेगी और फैसला लेगी कमेटी के पास यह अधिकार भी होगा कि वह
जरूरत पड़ने पर गवाह बुलाए और कागजात मांगे और पूरे मामले की जांच करें । कमेटी
में मुख्य रूप से अलग-अलग विभागों के अधिकारी और जन प्रतिनिधि शामिल किए गए
हैं। जिसमें जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक,जिला परिवहन
पदाधिकारी,एक चार्टड अकाउंटेंट, दो निजी स्कूलों के प्राचार्य और दो अभिभावक
सदस्य शामिल हैं।इसके अलावा जिले के सांसद और विधायक भी कमेटी का हिस्सा होंगे
ताकि फैसले में पारदर्शिता बनी रहे। हर निजी स्कूलों को कुछ जरूरी चीज मानने
होंगे ।हर स्कूल में फीस तय करने के लिए अपनी कमेटी बनानी होगी। अभिभावक शिक्षक
संघ बनाना जरूरी होगा। कमेटी की जानकारी नोटिस बोर्ड और वेबसाइट पर डालनी होगी।
स्कूल के अंदर किताब, यूनिफॉर्म या जूते की बिक्री नहीं होगी, किसी खास दुकान
से सामान खरीदने के लिए बच्चों या अभिभावकों पर दबाव नहीं डाला जाएगा, स्कूल
भवन का इस्तेमाल सिर्फ पढ़ाई से जुड़े कामों के लिए ही होगा।
अगर कोई स्कूल इन नियमों का पालन नहीं करता है तो, उसे पर 50000 (पचास
हजार)से लेकर 250000 (दो लाख पचास हजार ) रुपए तक का जुर्माना लगाया जा
सकता है। अगर मामला गंभीर हो तो स्कूल की मान्यता भी रद्द की जा सकती है। आजकल
सेशन फीस के नाम से भी पैसा लिया जाता है ।इस फैसले से अभिभावक को बड़ी राहत
मिलेगी । प्रदेश मीडिया प्रभारी रमेश कुमार महतो ने कहा कि रांची , गढ़वा व
अन्य जिलों के तर्ज पर रामगढ़ में भी निजी स्कूलों की मनमानी फीस पर शिकंजा कसा
जाए ।मौके पर मुख्य रूप से केंद्रीय महासचिव संतोष चौधरी,प्रदेश मीडिया प्रभारी
रमेश कुमार महतो, जिला सचिव बाल किशुन कुमार उर्फ विशाल महतो, गोला प्रखंड
अध्यक्ष अशोक कुमार चक्रपाणि, जेएलकेएम के वरिष्ठ नेता अमरदीप चौधरी, तपन महतो
सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

