हाता : माताजी आश्रम, हाता द्वारा आयोजित आल्पना, मेहंदी और शंखध्वनि प्रतियोगिता के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। यह कार्यक्रम जगतजननी माँ शारदा देवी की 173वीं जयंती के अवसर पर 11 दिसंबर 2025 को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विवाहित और अविवाहित महिलाओं की सक्रिय भागीदारी ने पूरे आयोजन में सांस्कृतिक रंग बिखेर दिए। विभिन्न गांवों से आई प्रतिभागियों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
आल्पना प्रतियोगिता :——
विवाहित महिलाओं में—
- प्रथम: मनीषा मंडल (हाता)
- द्वितीय: दीपाली साहू (खैरपाल )
- तृतीय: पूजा मंडल (हाता) एवं अनीता मंडल (नाटईरुली)
अविवाहित महिलाओं में—
- प्रथम: सोनाली चटर्जी (प्रेमनगर)
- द्वितीय: प्रियंका दास (हाता)
- तृतीय: पूजा महतो (जामबानी)
मेहंदी प्रतियोगिता :——
विवाहित महिलाओं में—
- प्रथम: मनीषा मंडल (हाता)
- द्वितीय: अनीता मंडल (नाटईरुली)
- तृतीय: दीपाली साहू (खैरपाल) एवं तनुश्री साहू (ईदल)
अविवाहित महिलाओं में—
- प्रथम: प्रियंका दास (हाता)
- द्वितीय: तानिया गुप्ता (हल्दीपोखर )
- तृतीय: विपासा महतो (जामबानी) एवं आरती कुमारी (चापीडीह)
शंखध्वनि प्रतियोगिता :——
विवाहित महिलाओं में—
- प्रथम: वीथिका मंडल (राखा)
- द्वितीय: बुलु रानी मंडल (सानग्राम)
- तृतीय: श्यामली नंदी (प्रेमनगर)
इन सभी प्रतियोगिताओं का निर्णय विश्वामित्र खंडायैत, कृष्ण मंडल और महेश बियानी की निर्णायक मंडली ने किया, जबकि संचालन राजकुमार साहू ने संभाला।
पुरस्कार वितरण समारोह 12 जनवरी 2026 को विवेकानंद जयंती सह राष्ट्रीय युवा दिवस पर माताजी आश्रम, हाता में आयोजित किया जाएगा। सफल प्रतिभागियों को सुभाष संस्कृति परिषद, जमशेदपुर की ओर से सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी माताजी आश्रम की ओर से सुनील कुमार दे ने दी।

