सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के बेहतर रिजल्ट को लेकर टाइगर जयराम महतो ने प्रखंड वाइज पर्यवेक्षक, प्रभारी, सह-प्रभारी तथा संयोजक नियुक्त किया

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के केंद्रीय अध्यक्ष सह डूमरी विधायक माननीय टाइगर जयराम महतो ने घाटशिला उपचुनाव 2025 में बेहतर परिणाम सुनिश्चित करने हेतु प्रखंडवार पर्यवेक्षक, प्रभारी, सह-प्रभारी एवं संयोजकों की नियुक्ति की है। इस नियुक्ति का उद्देश्य संगठन को मजबूत करते हुए चुनावी तैयारियों को गति देना है।

घाटशिला प्रखंड के लिए रवि कुमार को पर्यवेक्षक, तरुण महतो को प्रभारी, बालेश्वर दास और बिनोद स्वंसी को सह-प्रभारी तथा रमेश मुर्मू को संयोजक बनाया गया है। वहीं, मुसाबनी प्रखंड के लिए शहजाद आलम पर्यवेक्षक, शेख शाहिद प्रभारी, बिहारी कु. और गोपेश महतो सह-प्रभारी, तथा महेश बेसरा संयोजक होंगे।

धालभूमगढ़ प्रखंड में दुलाल तिवारी को पर्यवेक्षक, पंचम एक्का को प्रभारी, सदाम हुसैन और फुलचंद महतो को सह-प्रभारी, तथा बादल मुर्मू को संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। इसी प्रकार गुरबांदा प्रखंड के लिए रामकुमार टुडू पर्यवेक्षक, हरेंद्र रजक प्रभारी, मोहन मरांडी और देवब्रत कुमार सह-प्रभारी, तथा अर्जुन राजवर संयोजक बनाए गए हैं।

इसके अतिरिक्त, दिनेश साहू और सुधीर अकेला को घाटशिला उपचुनाव के लिए समन्वयक नियुक्त किया गया है। वहीं, पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की दूसरी सूची भी जारी की है, जिसमें मनपूरन महतो, ख्वाजाउद्दीन, संतोष तिदुवर, बप्पी मिश्रा, रवि शंकर यादव, सूरज साहू, भरती कुमारी, दीपक रवानी, राजदेश रतन, सुनीता सिंह, महेंद्र प्रसाद, रमेश हेमराम, मानिक बावरी, सन्नी तिग्गा और सूरज सिंह शामिल हैं।

जेएलकेएम पार्टी को विश्वास है कि सभी पदाधिकारी ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे और घाटशिला उपचुनाव में रामदास मुर्मू को भारी मतों से विजय दिलाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे।

इस अवसर पर टाइगर जयराम महतो ने जनता से अपील की कि वे पार्टी नहीं, बल्कि उम्मीदवार की योग्यता को देखकर मतदान करें। उन्होंने जनता से रामदास के स्थान पर रामदास को विजयी बनाने का आह्वान किया।

इस संबंध में विस्तृत जानकारी पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी रमेश कुमार महतो ने दी।

लोकप्रिय

राजनगर से 55 श्रद्धालुओं का कांवरिया दल देवघर के लिए रवाना

सरायकेला: श्रावण के पहले सोमवार पर कपाली में भक्ति, सेवा और सामाजिक जागरूकता का अनूठा संगम

राजनगर : कुडमी भवन राजनगर में देश करम एकता संघ के द्वारा आज बैठक में दिनांक 27-09 -2026 ( रविवार ) को देश करम महोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया

Spain vs Argentina Highlights, FIFA World Cup Final : स्पेन बना फुटबॉल का नया बादशाह, फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराया

सरायकेला : राजनगर में पुलिस का विशेष जांच अभियान, वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की हुई सघन जांच

सरायकेला : जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा सरायकेला, मौसीबाड़ी के लिए रवाना हुए महाप्रभु; रथयात्रा में शामिल हुए भूतपूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन

सरायकेला-खरसावां में एंटी क्राइम अभियान तेज, सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर घूमना पड़ेगा भारी

सरायकेला के नुआगुड़ा गांव में वज्रपात का कहर, श्राद्ध कार्यक्रम के दौरान दो की मौत, पांच गंभीर घायल

14वीं JPSC परीक्षा में कथित धांधली पर टाइगर जयराम महतो ने सीएम हेमंत सोरेन से की CBI जांच और मुख्य परीक्षा स्थगित करने की मांग

PG Admission 2026: जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय ने खोला नामांकन पोर्टल, 20 जुलाई अंतिम तिथि