सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Aaj Ka Mausam: झारखंड में चिलचिलाती गर्मी के बीच बदलेगा मौसम, गरज के साथ बारिश की संभावना

Weather to Change in Jharkhand, Rain Likely from March 19 to 22

 रांची: झारखंड में तपती गर्मी के बीच एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। 17 फरवरी से आसमान में आंशिक बादल छाने लगेंगे, जिससे तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है। 19 मार्च से राज्य के कई हिस्सों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है, जो 22 मार्च तक जारी रह सकती है।

गरज के साथ हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, 17 और 18 मार्च को राज्य में आंशिक बादल छाए रहेंगे, लेकिन मौसम शुष्क रहेगा। इसके बाद 19 और 20 मार्च को उत्तर-पश्चिमी, दक्षिणी और मध्य झारखंड में गरज के साथ बारिश हो सकती है। 21 और 22 मार्च को भी राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के आसार हैं। हालांकि, मौसम विभाग ने अभी तक कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की है।

इन जिलों में दिखेगा असर

19 मार्च को झारखंड के दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। खासतौर पर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिलों में इसका असर देखने को मिलेगा। इसके अलावा, 20 और 21 मार्च को भी राज्य के कुछ अन्य हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम में बदलाव से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है, लेकिन बारिश के दौरान सतर्क रहने की जरूरत होगी।

लोकप्रिय

राजनगर से 55 श्रद्धालुओं का कांवरिया दल देवघर के लिए रवाना

सरायकेला: श्रावण के पहले सोमवार पर कपाली में भक्ति, सेवा और सामाजिक जागरूकता का अनूठा संगम

राजनगर : कुडमी भवन राजनगर में देश करम एकता संघ के द्वारा आज बैठक में दिनांक 27-09 -2026 ( रविवार ) को देश करम महोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया

Spain vs Argentina Highlights, FIFA World Cup Final : स्पेन बना फुटबॉल का नया बादशाह, फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराया

सरायकेला : राजनगर में पुलिस का विशेष जांच अभियान, वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की हुई सघन जांच

सरायकेला : जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा सरायकेला, मौसीबाड़ी के लिए रवाना हुए महाप्रभु; रथयात्रा में शामिल हुए भूतपूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन

सरायकेला-खरसावां में एंटी क्राइम अभियान तेज, सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर घूमना पड़ेगा भारी

सरायकेला के नुआगुड़ा गांव में वज्रपात का कहर, श्राद्ध कार्यक्रम के दौरान दो की मौत, पांच गंभीर घायल

14वीं JPSC परीक्षा में कथित धांधली पर टाइगर जयराम महतो ने सीएम हेमंत सोरेन से की CBI जांच और मुख्य परीक्षा स्थगित करने की मांग

PG Admission 2026: जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय ने खोला नामांकन पोर्टल, 20 जुलाई अंतिम तिथि