Xiaomi का सब-ब्रांड Redmi आज, 6 जनवरी को भारत में अपना नया एंट्री-लेवल स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है। इस फोन का नाम Redmi 14C 5G है, जो 2023 में लॉन्च किए गए Redmi 13C का सक्सेसर है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को कई अपग्रेड्स के साथ पेश करने की तैयारी की है। अमेजन और Redmi के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इस फोन से जुड़ी कई जानकारी पहले ही सामने आ चुकी है। आइए जानते हैं इस फोन की संभावित कीमत और फीचर्स।
डिजाइन और डिस्प्ले
Amazon पर लाइव माइक्रोसाइट से खुलासा हुआ है कि Redmi 14C 5G का डिजाइन पिछले डिवाइस की तुलना में काफी अलग होगा। फोन के रियर पैनल पर एक सर्कुलर आईलैंड के साथ डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसे पानी और धूल से बचाने के लिए IP52 रेटिंग मिली है। फोन को तीन कलर ऑप्शन्स- स्टारलाइट ब्लू, स्टारडस्ट पर्पल और स्टारगेज ब्लैक में लॉन्च किया जाएगा। खासकर ब्लू वेरिएंट में ऊपर सिल्वर और नीचे ब्लू कलर का ओम्ब्रे इफेक्ट दिया गया है।
फोन में 6.88 इंच की बड़ी डिस्प्ले मिलेगी, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। इसे सेगमेंट की सबसे बड़ी डिस्प्ले बताया गया है। साथ ही, आंखों की सुरक्षा के लिए TUV लो ब्लू लाइट, TUV फ्लिकर-फ्री और TUV सर्कैडियन सर्टिफिकेशन भी दिए गए हैं।
प्रोसेसर और बैटरी
Redmi 14C 5G में परफॉर्मेंस के लिए स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 प्रोसेसर दिया जाएगा। फोन HyperOS पर काम करेगा। बैटरी की बात करें तो इसमें 5,160mAh की बैटरी मिलेगी, जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोटोग्राफी के लिए, फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा रियर पैनल पर दिया जाएगा।
कीमत और उपलब्धता
फोन की कीमत को लेकर कंपनी ने अभी कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। हालांकि, रिपोर्ट्स के अनुसार, इसका 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट 13,999 रुपये में लॉन्च हो सकता है। यह कीमत ऑफर्स के साथ और भी कम हो सकती है।
