स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung ने आज अपना बहुप्रतीक्षित सैमसंग गैलेक्सी एस25 सीरीज (Samsung Galaxy S25 Series) लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज में Galaxy S25, S25+, और S25 Ultra जैसे तीन मॉडल्स शामिल किए गए हैं। कंपनी ने इस सीरीज में कई AI फीचर्स और 12GB RAM जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं।
Samsung Galaxy S25 और S25+ Specifications
Samsung Galaxy S25 में 6.2 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जबकि S25+ में 6.7 इंच का QHD+ डिस्प्ले मिलता है। दोनों डिस्प्ले 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करते हैं। ये दोनों मॉडल Qualcomm Snapdragon 8 Elite SoC प्रोसेसर पर आधारित हैं।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Galaxy S25 और S25+ में 50MP प्राइमरी कैमरा, 10MP 3x टेलीफोटो लेंस और 12MP अल्ट्रावाइड सेंसर शामिल हैं। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। Galaxy S25 में 4000mAh और S25+ में 4900mAh की बैटरी है। ये दोनों डिवाइस Android 15 पर आधारित One UI 7 पर काम करते हैं।
Galaxy S25 को 12+128GB, 12+256GB और 12+512GB वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। वहीं, S25+ को 12+256GB और 12+512GB वेरिएंट्स में पेश किया गया है। ये फोन Pink Gold, Blue Black, Silver Shadow, Coral Red, Mint, Navy और Icy Blue जैसे रंगों में उपलब्ध होंगे। साथ ही, दोनों मॉडल्स में IP68 रेटिंग दी गई है, जिससे ये फोन पानी और धूल से सुरक्षित हैं।
Samsung Galaxy S25 Ultra Specifications
Galaxy S25 Ultra में 6.9 इंच का Quad HD+ 2x Dynamic AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। यह मॉडल भी Qualcomm Snapdragon 8 Elite SoC प्रोसेसर पर आधारित है। इसे 12+256GB, 12+512GB और 12+1TB वेरिएंट्स में पेश किया गया है। यह भी Android 15 पर आधारित One UI 7 पर काम करता है और IP68 रेटिंग के साथ आता है।
कैमरा सेटअप में 200MP प्राइमरी कैमरा, 50MP 5x टेलीफोटो लेंस, 10MP 3x टेलीफोटो लेंस और 50MP अल्ट्रावाइड लेंस शामिल हैं, जो फोटोग्राफी का शानदार अनुभव प्रदान करते हैं। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। पावर के लिए 5000mAh बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Galaxy S25 Ultra Titanium Gray, Titanium Black, Titanium White Silver और Titanium Jade Green रंगों में उपलब्ध होगा।
Samsung Galaxy S25 Series Price
Galaxy S25 के 12GB+128GB वेरिएंट की कीमत $799 (₹69,000), 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत $859 (₹74,300) रखी गई है। Galaxy S25+ के 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत $999 (₹86,400) और 12GB+512GB वेरिएंट की कीमत $1119 (₹96,700) है।
Galaxy S25 Ultra के 12GB+256GB मॉडल की कीमत $1299 (₹1,12,300), 16GB+512GB मॉडल की कीमत $1419 (₹1,22,700), और 16GB+1TB मॉडल की कीमत $1659 (₹1,43,400) रखी गई है। यह सीरीज 7 फरवरी 2025 से सेल के लिए उपलब्ध होगी।
