माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ
कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के निर्देशक सुब्रतो राय द्वारा नेताजी की तस्वीर पर माल्यार्पण से हुआ। इसके बाद वाइस चेयरपर्सन रिंकू राय, प्रिंसिपल किरण चोली, एडमिनिस्ट्रेटर रीमा बनर्जी और सेक्रेटरी श्रीमती शिप्रा पाल ने दीप प्रज्वलन कर नेताजी को पुष्पांजलि अर्पित की।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखा देशभक्ति का जज्बा
कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी अद्भुत प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। उन्होंने देशभक्ति गीत, नृत्य और भाषण प्रस्तुत किए। बच्चों के जोश और समर्पण ने पूरे वातावरण को जीवंत और प्रेरणादायक बना दिया।
शिक्षकों और विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी
इस आयोजन में स्कूल की शिक्षिकाएं चंदना सिंह, मुकेश पाठक, रूपम सिंह, सरिता मिश्रा, सरिता मोहंती, शीला महतो, अमित महतो, रस्मिता साहू, श्वेता, पोमा और नीलु समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।
