राजनगर प्रखंड अंतर्गत डुमरडीहा स्थित सिद्धेश्वर बाबा शिव मंदिर में 10 अगस्त को श्रवणी की चतुर्थ सोमवार को श्रावण मेला के पावन अवसर पर विशाल श्रवणी मेला, जलाभिषेक ,भजन - संगीत व झांकी का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम सार्वजनिक सिद्धेश्वर बाबा बोल बम सेवा समिति डुमरडीहा द्वारा आयोजित किया जा रहा है। जिसकी तैयारी को लेकर आज रविवार को आयोजन समिति ने बैठक की।
श्रावण पूर्णिमा के अवसर पर सुबह 5:00 बजे खरकाई नदी में स्नान कर बाबा नगरी के लिए पैदल कांवर यात्रा निकाली जाएगी। जो सुबह 8:00 बजे भीमखंदा महादेव बाबा में जलाभिषेक तथा 11:00 बजे सिद्धेश्वर बाबा डुमरडीहा में जलाभिषेक करेंगे।इसके पश्चात दोपहर 1:00 से 5:00 बजे तक भजन ,कीर्तन ,संगीत कार्यक्रम व झांकी का आयोजन किया जाएगा। जिसमें स्थानीय कलाकारों के साथ-साथ बाहर से आई भजन मंडलियां भी अपनी प्रस्तुति देंगी। समिति के सचिव नुनु राम महतो ने बताया कि वर्ष 2000 से यह परंपरा लगातार चली आ रही है और यह राजनगर क्षेत्र का सबसे वृहद श्रावणी आयोजन माना जाता है। इसमें न केवल आसपास के गांव से , बल्कि झारखंड के बाहर से भी हजारों श्रद्धालु जलाभिषेक करने आते हैं।
कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर समिति ने जिला प्रशासन के आला अधिकारियों उपायुक्त , पुलिस अधीक्षक, सिविल सर्जन ,थाना प्रभारी राजनगर व स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी को आमंत्रित किया जाएगा।
श्रावणी मेला की आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रशांत पति, उपाध्यक्ष गणेश चंद्र महतो, सचिव नुनु राम महतो , उपसचिव रविंद्र महतो , कोषाध्यक्ष सोमनाथ नंद, उपकोषाध्यक्ष कृष्ण चंद्र महतो, सलाहकार समिति कल्पना महतो ,सुनीता महतो ,गुरुचरण महतो, कुमुद रंजन महतो, सुशांत पति ,रूही महतो ,अनुपम पति, मुक्त साहू, प्रदीप साहू ,आनंद मंडल ,नकुल दास ,मानिक लाल महतो , सुशांत पति सक्रिय सदस्य जंगल कैर्वत, दिनेश मंडल, रामचंद्र महतो, कृष्णा दास, अशोक कैर्वत ,दीपक मंडल, मुकेश महतो ,विशाल पति, सूरज कैर्वत ,सोमनाथ पति अजय महतो ,सुनील सिमली, सुकरा कैर्वत ,तनु कैर्वत, अलेक दास , लखन कैर्वत आदि
