सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जमशेदपुर वन प्रमंडल, जमशेदपुर एवं गीता थिएटर के संयुक्त तत्वावधान से आयोजित निःशुल्क समर कैंप का भव्य समापन समारोह मानगो वन विभाग सभागार हाॅल मे संपन्न, गांधी कुष्ठ आश्रम के बच्चो ने नशा करे नाश नाटक कि प्रस्तुति दिया

जमशेदपुर वन प्रमंडल, जमशेदपुर एवं गीता थिएटर के संयुक्त तत्वावधान से आयोजित निःशुल्क समर कैंप का भव्य समापन समारोह मानगो वन विभाग सभागार हाॅल मे संपन्न हुआ समापन समारोह मे बतौर अतिथि शहर की समाजिक व्यक्तित्व वाली श्रीमती पूर्वी घोष, चंचल भाटिया, डॉक्टर ताजदार आलम, गोविंद विद्यालय तमोलिया के निदेशक राजेश शर्मा एवं प्रिंसिपल सुनिता त्रिपाठी, प्रधानमंत्री उच्च विद्यालय बावनगोड़ा प्रधानाचार्य शाहिद इक़बाल सम्मिलित हुए।


उपस्थित सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर समापन समारोह का आरंभ किया इसके बाद वन विभाग एवं गीता थिएटर की ओर से सभी अतिथियों का पौधा वं अंग वस्त्र देकर स्वागत अभिनंदन किया गया।

समापन समारोह में सबसे पहले राम नृत्य स्टूडियो के निर्देशक सह समर कैंप नृत्य प्रशिक्षक राम मारडी द्वारा निर्देशित गणेश वंदना प्रस्तुति हुई इसके बाद संपूर्ण आश्रय संस्था के सदस्यों द्वारा किशोर दा के सदाबहार गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम में चार चांद लगाया गया।


नृत्य संगीत प्रस्तुति के बाद दो नाटकों का मंचन हुआ पहले विश्व धूम्रपान निषेध दिवस के अवसर पर गांधी आश्रम के कुष्ठ परिवार के बच्चो ने "नशा करें नाश" और जमशेदपुर वन प्रमंडल के दिशानिर्देश पर मानगो वन विभाग सभागार हाॅल आयोजित समर कैंप के बच्चो ने वन पर्यावरण एवं जलवायु वन्यजीव संरक्षण पर आधारित  "धरती की पुकार" नाटय प्रस्तुति दी, दोनों नाटकों के मंचन के बाद सभी ने नशा मुक्ति जमशेदपुर और पर्यावरण वन्यजीव- संरक्षण पर सामूहिक शपथ ग्रहण किया। 

मीडिया से बात करते हुए गीता थिएटर जमशेदपुर की अध्यक्ष श्रीमती गीता कुमारी ने बताया कि इस बार गीता थिएटर ने जमशेदपुर शहर के दो हिस्सों में समर कैंप का आयोजन किया था पहले निम्नमध्यवर्गीय परिवार के बच्चो हेतू 15 मई से 25 मई तक मानगो वन विभाग सभागार में और दूसरा 24 मई से 30 मई तक कुष्ठ परिवार के वंचित बच्चों के लिए बाराद्वारी स्थित गांधी आश्रम के सामुदायिक भवन में दोनो ही कैम्प मे बच्चों के साथ परिवार वालों का भी भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ सैकड़ो की संख्या मैं बच्चों ने निशुल्क नामकरण करवाया और कैम्प का हिस्सा बने, समर कैंप मे रंगमंच का अभिनय, नृत्य, संगीत, चित्रांकन, हाथकला के वस्तु, स्वच्छता, स्वास्थ्य, गुड टच बैड टच, स्त्री रोग सह रोकथाम की जानकारी,  गणित का गेम, नागरिक सुरक्षा जमशेदपुर की टीम के द्वारा आपातकालीन स्थिति में बचाव प्रशिक्षण, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा विधिक, बाल श्रम, बाल विवाह, बाल शोषण की जानकारी तथा वन विभाग विशेषज्ञ एवं पदाधिकारी द्वारा समय-समय पर वन, पर्यावरण, नदी- तालाब, वन्यजीव पशु-पक्षी संरक्षण पर बच्चों से संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।


वही, जमशेदपुर वन प्रमंडल विभाग पदाधिकारी श्री सबा आलम अंसारी ने कहा कि हमारे समर कैंप आयोजित करने का उद्देश्य यही था कि बच्चे पाठ्यपुस्तक एवं मोबाइल की दुनिया से बाहर निकलकर वास्तव रूप से वन, पर्यावरण, जलवायु, वन्यजीव पशु पक्षी के बारे में जाने और उनके प्रति बच्चों के मन मे संरक्षण की जागरूकता आए ताकि उनका कल सुरक्षित हो, हमने गीता थिएटर के सहयोग से बच्चों को नशापान से भी दूर रखने के लिए जागरूकता संवाद किया है इस समर कैंप को सफल बनाने में निश्चित रूप से गीता थिएटर एवं उनकी सहायक संस्थानों जैसै सुंदरम, संपूर्ण आश्रय, आरंभ, व्यक्तित्व विकास संस्थान अन्य ने बहुत ही सराहनीय प्रयास किया है।


सभी प्रस्तुतियों के बाद दोनों समर कैंप के बच्चों को प्रतिभागिता प्रमाण पत्र, तथा प्रशिक्षकों, समर कैंप को सहयोग करने वाले संस्थाओं संगठन को दिशोम गुरु श्री शिबू सोरेन झारखंड सम्मन 2026 देकर आभार व्यक्त करते हुए सम्मान पत्र एवं खाद्य वस्तु वितरण किया गया।

लोकप्रिय

राजनगर से 55 श्रद्धालुओं का कांवरिया दल देवघर के लिए रवाना

सरायकेला: श्रावण के पहले सोमवार पर कपाली में भक्ति, सेवा और सामाजिक जागरूकता का अनूठा संगम

राजनगर : कुडमी भवन राजनगर में देश करम एकता संघ के द्वारा आज बैठक में दिनांक 27-09 -2026 ( रविवार ) को देश करम महोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया

Spain vs Argentina Highlights, FIFA World Cup Final : स्पेन बना फुटबॉल का नया बादशाह, फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराया

सरायकेला-खरसावां में एंटी क्राइम अभियान तेज, सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर घूमना पड़ेगा भारी

जमशेदपुर : दिसंबर 2025 में हुई जीत महतो की मौत की निष्पक्ष पुनः जांच हो, नए एसएसपी से न्याय की उम्मीद – हरमोहन महतो

PG Admission 2026: जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय ने खोला नामांकन पोर्टल, 20 जुलाई अंतिम तिथि

सरायकेला : राजनगर में पुलिस का विशेष जांच अभियान, वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की हुई सघन जांच

सरायकेला : जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा सरायकेला, मौसीबाड़ी के लिए रवाना हुए महाप्रभु; रथयात्रा में शामिल हुए भूतपूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन

खरसावां विधानसभा क्षेत्र के गुढ़ा गांव में चड़क पूजा में शामिल हुए तरुण महतो, क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की